फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Bullies beat up shop owner, FIR lodged against 9 people

Mathura News: दबंगों ने दुकान संचालक को पीटा, 9 पर रिपोर्ट दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Bullies beat up shop owner, FIR lodged against 9 people
मथुरा। डंडों से दुकान संचालक को पीटते दबंग।  - फोटो : mathura
मथुरा। बीएसए रोड स्थित गोला-पेटीज दुकान संचालक पर दबंगों ने हमला कर दिया। विरोध करने पर लाठी-डंडों से पिटाई की। पुलिस से पहले दबंग वहां से भाग निकले। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीन नामजद और छह अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, कृष्णा विहार कॉलोनी निवासी राहुल गोला की बीएसए रोड पर गोला-पेटीज के नाम से दुकान है। तीन अगस्त की रात करीब 11 बजे उनकी दुकान पर कुछ दबंग आए। पेटीज बनाने की कहने के बाद अभद्रता करने लगे। विरोध किया तो मारने की धमकी देने लगे। थोड़ी देर बाद बाइकों पर और युवक आ गए। आरोप है सभी ने मिलकर उनकी पिटाई की।
विज्ञापन

पुलिस के पहुंचने से पहले ही दबंग वहां से भाग निकले। पुलिस ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से दबंगों की शिनाख्त की। साथ ही पीड़ित की तहरीर पर सुनील, लोकेंद्र और कान्हा के साथ-साथ छह अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ आशना चौधरी ने बताया है कि फिलहाल घटना की जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed