फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Budget Passed

Mathura News: 41 करोड़ का बजट पास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Budget Passed
नगर पालिका की बैठक में मौजूद चेयरमैन और सभासद। 
कोसीकलां। नगर पालिका परिषद ने विकास कार्यों को गति देने के लिए सोमवार को सर्वसम्मति से 41 करोड़ रुपये से ज्यादा का बजट पारित किया। करीब तीन घंटे से अधिक चली बैठक में नगर के विकास कार्याें पर चर्चा की गई। इसमें पेयजल, पथ प्रकाश, निर्माण कार्य और कर्मचारियों के हित प्राथमिकता में रहे।
विज्ञापन

पालिका कार्यालय स्थित चेयरमैन कक्ष में चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल की अध्यक्षता में दोपहर 2 बजे से बैठक हुई। शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ हुआ। चेयरमैन ने बताया कि अनुमान है कि वित्तीय वर्ष की समाप्ति तक पालिका के खजाने में 13 करोड़ 36 लाख 86 हजार 665 रुपये की धनराशि शेष रहेगी। वित्तीय वर्ष 2026-27 में पालिका को 29 करोड़ 18 लाख 57 हजार की अनुमानित आय का अनुमान है। इसमें 28 करोड़ 4 लाख 67 हजार रुपये विकास कार्य में खर्च करने का प्रावधान रखा गया है। लेखाकार योगेंद्र शर्मा ने बजट पढ़कर सुनाया। बैठक में ईओ अखिलेश कुमार, जेई जल विकास चौहान, जेई निर्माण बिजेंद्र कुमार, स्वास्थ्य निरीक्षक राजीव यादव सहित 25 में 24 सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन

---

बैठक मेंं स्वीकृत प्रस्ताव

शेरगढ़ रोड पर विक्टोरिया लाइट लगेगी, सफाई के लिए आउटसोर्सिग कर्मचारियों में वृद्धि, नदगांव रोड पर राजमाता अहिल्याबाई स्मृति स्थल का निर्माण, भगवती रोड पर महर्षि वाल्मीकि, आंबेडकर की प्रतिमा लगेगी। बस स्टैंड पर सेल्फी पाइंट पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा, शेरगढ़ मार्ग पर कान्हा दादा द्वार का निर्माण, नगर पालिका इंटर काॅलेज में पार्क का निर्माण, आर्य समाज के भूखंड की किराया अवधि में वृद्धि करने सहित विभिन्न वार्डों में 50 से अधिक सड़क व नाले के निर्माण के प्रस्ताव पास हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


----

ये सभासद रहे उपस्थित
सभासद विक्रम सिंह, पूजा, विष्णु सैनी, ममता चंदेल, अनिल भातू, सद्दाम कुरैशी, योगेश अग्रवाल, रश्मि गोयल, मनीष जैन, लोकेश सिरथरिया, रीनू रौनक, तेजराम, संगीता तंवर, कैलाश चंद, दीपक कुमार, सौम्या कुरैशी, धर्मेंद्र सैनी, बुशरा कुरैशी, जरीन हुसैन, टिकुंर अग्रवाल, विनय उपाध्याय, मनीष मौना, राजरानी, ज्योति माहौर आदि मौजूद रहे।


---

स्वकर प्रणाली को संशोधित की जाए

बैठक में सभासद टिकुंर अग्रवाल, विनय उपाध्याय ने स्वकर प्रणाली को संशोधित करने की मांग उठाई। कहा कि नई प्रणाली के बाद नगरवासी कर के बोझ से दबे जा रहे। उनका कहना था कि पालिका अधिनियम 1916 की धारा 104 के अंतर्गत जांच कराकर ही इस पर आगे कोई कदम उठाया जाए। चेयरमैन ने कहा कि इस संबंध में शासन को पत्र लिखा जाएगा। निर्देश मिलने के बाद संशोधन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed