फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   B.Tech student dies under suspicious circumstances

Mathura News: संदिग्ध हालात में बीटेक छात्र की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
B.Tech student dies under suspicious circumstances
जतिन गौड़ । फाइल फोटो
मथुरा। शहर कोतवाली की सप्तऋषि नगर कॉलोनी में मंगलवार शाम को नए साल का जश्न मनाने गए बीटेक के छात्र की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया है।
विज्ञापन



सप्तऋषि नगर निवासी प्रवीन गौड़ सुभाष इंटर कॉलेज में बाबू हैं। उनका बेटा जतिन गौड़ (20) बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। मंगलवार शाम को कुछ दोस्त घर पर आए और जतिन को ले गए। रात करीब 11 बजे अर्ध बेहोशी की हालत में उसे एक ऑटो चालक छोड़ने के लिए आया। जबकि उसके दोस्त दूर खड़े होकर देखते रहे। बुधवार सुबह अचानक उसे सांस लेने में परेशानी हुई तो अस्पताल लेकर दौड़े, यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पिता का आरोप है कि उन्हें पूरा यकीन है कि पुत्र को शराब में विषाक्त पदार्थ मिलाकर दिया गया है।
विज्ञापन



पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक वेदपाल सिंह पुंडीर ने बताया कि अभी तक परिजन ने किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दी है। बावजूद इसके मामला संदिग्ध होने के चलते विसरा सुरक्षित कर लिया है। इसे जांच के लिए भेजा जाएगा। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। इधर, साथी की मौत की सूचना पर बड़ी संख्या में कॉलेज के छात्र पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed