फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   BSP general secretary will provide food to the saints of Vrindavan

बसपा महासचिव वृंदावन के संतों को कराएंगे भोजन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
BSP general secretary will provide food to the saints of Vrindavan
वृंदावन (मथुरा)। आगामी विधानसभा के चुनाव की तैयारियां सभी राजनीतिक पार्टियां कर रही हैं। पिछले दिन प्रदेश के सीएम योगी आदित्यानाथ ने वृंदावन पहुंचकर ५०० संत-महंतों के साथ भोजन कर उनका सम्मान किया था। अब बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा कार्तिक पूर्णिमा पर वृंदावन में एक हजार संतों को भोजन कराकर उनका सम्मान करेंगे। यह कार्यक्रम १९ नवंबर को होगा।
विज्ञापन

दरअसल, १० नवंबर को ब्रज रज उत्सव का शुभारंभ प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया था। सीएम ने ५०० संत-महंतों के साथ भोजन व उनका सम्मान करने के साथ ही उनके साथ थोड़ा वक्त भी बिताया था। उसका संदेश यही गया था कि हिंदुत्व ही उनका मुख्य एजेंडा रहेगा। अब कार्तिक पूर्णिमा पर बसपा ने राधा निवास स्थित एक आश्रम में संतों को भोजन व उनके सम्मान की व्यवस्था की है। भोजन के लिए एक हजार संतों और महंतों को न्योता दिया जा रहा है।
विज्ञापन

सतीश मिश्रा का पहले भी संतों से लगाव रहा
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा का वृंदावन से पुराना लगाव है। प्रदेश में २००७-२०१२ तक बसपा सुप्रीमो मायावती प्रदेश की मुख्यमंत्री रही हैं। वृंदावन के संतों की मांग पर सतीश के कहने पर ही उस वक्त ३०० करोड़ की योजनाओं की सौगात दी थी। अब जब 2022 में प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में हर पार्टी की नजर वृंदावन के संतों और महंतों पर टिकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी मायने रखता है संत-महंत का संदेश
संत-महंतों के लाखों की संख्या में अनुयायी होते हैं। चुनाव में यह काफी मायने रखता है। देश के साथ प्रदेश के हर शहर में अपना एक वोट बैंक भी है। इसीलिए हर पार्टी संतों और महंतों को अपने पाले में लाने के प्रयासों में जुट गई है। अब बसपा सुप्रीमो ने सीएम योगी के दांव पर पलटवार करते हुए 19 नवंबर को वृंदावन के राधा निवास स्थित श्यामा श्याम धाम में होने वाले इस आयोजन के लिए कई कार्यकर्ताओं को लगाया है। जमीन पर बैठकर भोजन की व्यवस्था की जा रही है।

वृंदावन में संतों और महंतों को 19 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के दिन भोजन कराया जाएगा और स्वागत सत्कार होगा। यह कार्यक्रम बसपा के महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा की ओर से होने जा रहा है, जिसकी तैयारियां चल रही हैं।
- पंडित श्याम सुंदर शर्मा, बसपा विधायक, मांट विधानसभा क्षेत्र मथुरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed