फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   BSP expelled Kosi's chairman Narendra and Chhata's Bobby from the party

Mathura News: बसपा ने कोसी के चेयरमैन नरेंद्र व छाता के बॉबी को पार्टी से निकाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 08:27 PM IST
विज्ञापन
BSP expelled Kosi's chairman Narendra and Chhata's Bobby from the party
मथुरा। निकाय चुनावों से पूर्व बसपा में भगदड़ मचनी शुरू हो गई है। पार्टी संगठन ने अनुशासनहीनता व पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते निशाने पर रहे कोसीकलां के नगर पालिका परिषद चेयरमैन नरेंद्र गुर्जर, छाता नगर पंचायत के चेयरमैन चंद्र प्रकाश उर्फ बॉबी व छाता बसपा के सचिव महेश कुमार फालैन को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इस आशय का पत्र बसपा जिलाध्यक्ष विवेक सिंह ने जारी किया। उन्होंने बताया कि पार्टी हाईकमान के निर्देश पर उन्होंने तीनों को पार्टी से निष्कासित किया है।
विज्ञापन

जानकारी रहे निकाय चुनावों को लेकर पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश पदाधिकारियों ने लखनऊ में बुलाई थी। इस बैठक में दोनों चेयरमैन तथा छाता के पार्टी सचिव को निकालने पर निर्णय लिया गया। जिसके बाद जिलाध्यक्ष ने इस संबंध में पत्र जारी किया। बसपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि विगत विधानसभा चुनावों से ही पार्टी मेें अनुशासनहीनता संबंधी शिकायतें मिल रहीं थीं। इन शिकायतों के बाद पार्टी ने उन्हें निष्कासित किया है। पिछले चुनाव में पार्टी के सिंबल पर दोनों ने चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी। उन्होंने बताया कि निकाय चुनाव में पार्टी हाईकमान का निर्णय ही अंतिम होगा।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed