{"_id":"652d203c8e2e2916d80a4466","slug":"bsc-student-died-due-to-electric-shock-in-mathura-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: खाना खाने के बाद साफ कर रहा था बर्तन, बिजली के तार से छू गया हाथ; करंट लगने से बीएससी छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: खाना खाने के बाद साफ कर रहा था बर्तन, बिजली के तार से छू गया हाथ; करंट लगने से बीएससी छात्र की मौत
Mon, 16 Oct 2023 05:56 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 16 Oct 2023 05:56 PM IST
सार
मथुरा में खाना खाने के बाद बीएससी का छात्र बर्तन साफ कर रहा था। उसका हाथ बिजली के तार से छू गया। करंट लगने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Mathura News- गौतम पाटीदार की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मथुरा में रविवार देर रात बीएससी कृषि के एक छात्र की करंट लगने से मौत हो गई। छात्र राजस्थान के झालावाड़ जिले का रहने वाला था। मथुरा के एक निजी कॉलेज से पढ़ाई कर रहा था। किराए के कमरे में उसके साथ यह दुर्घटना हुई।
राजस्थान के झालावाड़ जिले के धानौदा निवासी गौतम पाटीदार (20) पुत्र मुकेश पाटीदार मथुरा में रह रहा था। यहां वह गिरिराज जी महाराज कॉलेज से बीएससी (कृषि) द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। भरतपुर रोड स्थित तारसी चौराहा पर उसने अपने साथी विशाल पाटीदार और जयंत पाटीदार के साथ संयुक्त रूप से किराए पर कमरा ले रखा था।
यह भी पढ़ेंः- मर गई ममता: मां ने दिव्यांग पुत्र को दी दर्दनाक मौत, फिर खुद को भी कर लिया खत्म; खून से लाल मिली जमीन
विज्ञापन
विशाल व जयंत ने बताया कि रविवार रात करीब दस बजे खाना खाने के बाद गौतम बर्तन साफ कर रहा था। इसी समय उसका हाथ बिजली के तार से लग गया। उसके शरीर में करंट दौड़ गया। वह मौके पर अचेत होकर गिर गया। हम लोग उसे अस्पताल लेकर गए। उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। सूचना पर गौतम के परिजन राजस्थान से मथुरा आ गए। इंस्पेक्टर थाना हाईवे उमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजन को सौंप दिया गया है।