फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   BSA inspected the schools of Nauhjheel block

Mathura News: बिना सूचना के अनुपस्थित पाए जाने पर शिक्षकों का रोका वेतन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
BSA inspected the schools of Nauhjheel block
मथुरा। बेसिक शिक्षा विभाग में लगातार हो रही कार्रवाई के बाद भी शिक्षक मनमानी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। बीएसए सुनील दत्त ने बृहस्पतिवार को नौहझील ब्लाॅक के स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई शिक्षक अनुपस्थित मिले तो कहीं छात्र संख्या कम मिली। बीएसए ने संबंधित शिक्षकों का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


उच्च प्राथमिक विद्यालय चिंडौली का बीएसए ने सुबह 9:30 बजे निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय विद्यालय में कार्यरत कुल 1 स्टाफ अमित कुमार उपस्थित पाए गए। उनके द्वारा आने व जाने के हस्ताक्षर उपस्थिति पंजिका में एक ही समय पर कर दिए गए हैं। इससे प्रतीत होता है कि यह विद्यालय में निर्धारित समय तक उपस्थित नहीं रहते हैं। विद्यालय में नामांकित छात्र संख्या 10 के सापेक्ष पांच विद्यार्थी उपस्थित पाए गए। टाइम एंड मोशन का अनुपालन न करने के कारण उनका वेतन अग्रिम आदेशों तक रोक दिया गया।
विज्ञापन


9.45 बजे प्राथमिक विद्यालय खानपुर का निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय चिंडौली के निरीक्षण में सहायक अध्यापक गौरव कुमार चौधरी शिक्षक गणवेश में न होकर जींस व टी शर्ट में थे, जो कि शिक्षक आचरण नियमावली के विपरीत है। प्राथमिक विद्यालय सदरपुर का भी निरीक्षण किया गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय मुडिलिया व प्राथमिक विद्यालय मुडलिया के निरीक्षण में समस्त स्टाफ उपस्थित मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


उच्च प्राथमिक विद्यालय बाढौत के निरीक्षण में समस्त स्टाफ अनुपस्थित मिला। प्राथमिक विद्यालय इनायतपुर के निरीक्षण में विद्यालय बंद मिला। इसके साथ ही उच्च प्राथमिक विद्यालय अहमदपुर के निरीक्षण में समस्त स्टाफ अनुपस्थित मिला। सभी का वेतन रोकने के आदेश किए हैं। प्राथमिक विद्यालय कांकरगढ़ी में निरीक्षण के दौरान शिक्षक अनुपस्थित मिले, जिनका वेतन रोका। प्राथमिक विद्यालय अहमदपुर निरीक्षण के दौरान बंद मिला। प्राथमिक विद्यालय घसियागढी, कंंपोजिट विद्यालय कोलाहार, कंपोजिट विद्यालय उदयागढ़ी भी निरीक्षण के दौरान बंद मिले। समस्त स्टाफ का वेतन रोकने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed