फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   BSA gave target to teachers to increase enrollment by 20 percent

Mathura News: शिक्षकों को 20 फीसदी नामांकन बढ़ाने का बीएसए ने दिया लक्ष्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
BSA gave target to teachers to increase enrollment by 20 percent
मथुरा। एक अप्रैल से परिषदीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए नामांकन शुरू हो गया है। विद्यालयों में नवीन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बेसिक शिक्षकों के लिए आदेश जारी कर दिया है। बीएसए ने कहा कि गत सत्र से 20 फीसदी अधिक नामांकन इस बार बढ़ाएं। इसके साथ ही बीएसए ने 1287 परिषदीय विद्यालयों को 5 मई तक प्रेरणा पोर्टल पर नवीन नामांकन करने का आदेश भी दिया है।
विज्ञापन

विभाग के अधिकारियों ने बताया कि विद्यालयों में नवीन प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ है। परिषदीय विद्यालयों में अमूमन परीक्षाओं के बाद शुरू होने वाली प्रवेश प्रक्रिया जुलाई तक चलती रहती है। विगत कुछ वर्षों से डाइरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) जैसी विभिन्न सरकारी योजनाओं में बच्चों व अभिभावकों का आधार अनिवार्य होने के कारण शिक्षक आधार के विवरण के अनुसार ही बच्चों का प्रवेश करते हैं, जिससे पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के वक्त कोई परेशानी न आए।
विज्ञापन

प्रवेश प्रक्रिया के माध्यम में ही बीएसए सुनील दत्त द्वारा नोटिस जारी कर 1287 विद्यालयों की सूची जारी की गई है, जिनमें नवीन नामांकन 10 से कम है और गत शैक्षिक वर्ष की तुलना में 20 फीसदी अधिक नामांकन का लक्ष्य दिया है। 5 मई तक लक्ष्य हासिल न करने वाले विद्यालयों के समस्त स्टाफ का वेतन रोकने के भी आदेश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed