फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   BSA gave instructions to stop salaries of teachers found absent in primary and upper primary school In Mathura

UP: प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय पहुंचे बीएसए, अनुपस्थित मिले शिक्षक-शिक्षिकाएं; वेतन रोकने के निर्देश

Sat, 23 Mar 2024 08:38 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, मथुरा
अमर उजाला, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 23 Mar 2024 08:38 PM IST
सार

मथुरा में बीएसए अचानक प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय पहुंच गए। इस दौरान कई शिक्षक-शिक्षिकाएं अनुपस्थित मिले। बीएसए ने इनका वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
BSA gave instructions to stop salaries of teachers found absent in primary and upper primary school In Mathura
प्राथमिक स्कूल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में बीएसए सुनील दत्त ने प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिलने वाले इंचार्ज प्रधानाध्यापक, शिक्षक-शिक्षिकाओं की वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए हैं। इससे शिक्षकों में खलबली मच गई है।

विज्ञापन


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त को बलदेव के उच्च प्राथमिक ततरौता में शिक्षिका सुमन कुमारी बाल्य देखभाल अवकाश पर मिलीं। जबकि 88 के सापेक्ष मात्र 14 विद्यार्थी मौजूद मिले। प्रभारी प्रधानाध्यापक सौदान सिंह समेत समस्त स्टाफ की एक वेतन वृद्धि अस्थायी रूप से रोकने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय ततरौता का दोपहर 2.55 बजे निरीक्षण किया। इसमें समस्त स्टाफ मौजूद मिला। 88 के सापेक्ष 14 छात्र-छात्रा उपस्थित थे। विद्यालय में साफ-सफाई, रंगाई-पुताई नहीं थी। प्रधानाध्यापक रविंद्र सिंह सहित समस्त स्टाफ की एक वेतन वृद्धि अस्थायी रूप से रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रावि झरौठा बलदेव में प्रधानाध्यापक शक्ति सिंह राणा, शिक्षिका लक्ष्मी रानी अनुपस्थित मिले। विद्यालय में सफाई नहीं थी। प्रधानाध्यापक शक्ति सिंह राणा एवं शिक्षिका लक्ष्मी रानी का वेतन रोकने और शिक्षिका श्वेता रानी व बीटू कुमारी की एक वेतन वृद्धि और शिक्षामित्र बीनेश देवी का मानदेय रोकने के निर्देश दिए। 


उच्च प्राथमिक विद्यालय बबूरी के निरीक्षण में इंचार्ज प्रधानाध्यापक नीरज कुमार शर्मा, शिक्षिका प्रतिभा शर्मा आकस्मिक अवकाश पर थे। 168 के सापेक्ष 149 छात्र-छात्रा उपस्थित थे। विद्यालय में वार्षिक परीक्षा चल रहीं थीं। शौचालय व गेट क्षतिग्रस्त थे। इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed