{"_id":"6716cb33554554040900b644","slug":"brothers-arrested-for-murder-of-supervisor-mathura-news-c-369-1-mt11002-119758-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: सुपरवाइजर की हत्या में सगे भाई गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: सुपरवाइजर की हत्या में सगे भाई गिरफ्तार
विज्ञापन
मथुरा। थाना सदर बाजार स्थित मैनागढ़ क्षेत्र में 14 अक्तूबर की रात को फंदे पर लटके मिले सुपरवाइजर के शव की हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने सोमवार को दो सगे भाइयों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है।
सदर थाना प्रभारी निरीक्षक विदेश कुमार ने बताया कि 14 अक्तूबर की रात को हाथरस के थाना मुरसान के गांव करील निवासी श्रीकृष्ण (30) पुत्र मदन लाल का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला था। वह होलीगेट स्थित जैन डेयरी के चिलर प्लांट पर सुपरवाइजर की नौकरी करता था। मृतक युवक के भाई ने हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी थी।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हत्या की पुष्टि हुई। इस पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। सोमवार की दोपहर सेठ बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज के पीछे हनुमान बगीची के पास से मैनागढ़ निवासी दो भाइयों सुमित तथा अमित को गिरफ्तार किया है।