{"_id":"683ee5b324be2327870d43a0","slug":"brother-shot-dead-young-man-in-land-dispute-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मथुरा में दिनदहाड़े भाई की गोली मारकर हत्या, जमीनी विवाद में की वारदात; हत्यारोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मथुरा में दिनदहाड़े भाई की गोली मारकर हत्या, जमीनी विवाद में की वारदात; हत्यारोपी गिरफ्तार
Tue, 03 Jun 2025 05:38 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Tue, 03 Jun 2025 05:38 PM IST
सार
मथुरा में भाई ने अपने ही भाई माैत के घाट उतार दिया। जमीनी विवाद के चलते दिनदहाड़े गोली मारकर भाई की हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने हत्यारोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
agra police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा के फरह थाना क्षेत्र के रैपुरा जाट स्थित केनरा बैंक के सामने कार में साथियों के साथ आए युवक ने अपने सगे भाई पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। फायरिंग में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने हत्यारोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि भधाया गंगाधर निवासी 48 वर्षीय ओमवीर का अपने भाई प्रेम से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। मंगलवार की दोपहर ओमवीर रैपुरा जाट स्थित केनरा बैंक से रुपये निकालने गया था। इसी दौरान वहां कार सवार युवकों ने उसके ऊपर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। दिनदहाड़े बाजार में फायरिंग से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने इधर-उधर छिपकर अपनी जान बचाई।
फायरिंग में ओमवीर को चार गोली लगी और लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। इसके बाद कार सवार हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले। सूचना पर एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह, सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा, थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय, रिफाइनरी थाना प्रभारी निरीक्षक अजय वर्मा समेत पुलिस बल पहुंच गया।
विज्ञापन
पुलिस ओमवीर को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची, यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बैंक के सीसीटीवी कैमरों की मदद से फायरिंग करने वालों की पहचान कर ली। इसमें उसका सगा भाई प्रेम शामिल था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश में दबिश देने में जुट गई है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन