फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Brother-in-law entered the house and caught his sister-in-law, made his wife bleed

जीजा की करतूत: शराब के नशे में भूल गया वो पत्नी नहीं..., साली के साथ की शर्मनाक हरकत; घरवाली को भी नहीं छोड़ा

Mon, 16 Oct 2023 02:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 16 Oct 2023 02:10 PM IST
सार

शराब के नशे में घर आए जीजा ने साली के साथ शर्मनाक हरकत शुरू कर दी। साली ने शोर मचाया तो बड़ी बहन आ गई, लेकिन जीजा ने उसे भी नहीं छोड़ा। 
 

विज्ञापन
Brother-in-law entered the house and caught his sister-in-law, made his wife bleed
(सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के सदर बाजार में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक जीजा की करतूत से साली दहशत में है। पीड़िता ने सदर बाजार थाना में जीजा के खिलाफ घर में घुसकर दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि बहन को बचाने आई पत्नी को भी आरोपी ने लहूलुहान कर दिया। आरोपी ने पत्नी और साली को पांच दिन के अंदर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - साइको किलर: दो भाइयों के बाद पिता का कत्ल, 9 साल बाद जेल से लौटा तो पत्नी को भी मार डाला...; बच्चों की थी बारी
विज्ञापन


यहां का है मामला 
घटना थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी की है। पीड़िता और उसकी बहन की शादी सगे भाइयों के साथ हुई है। दोनों बहनें पतियों के साथ अलग-अलग मकान में रहती हैं। आरोप है कि 6 अक्तूबर को जीजा ओमवीर नशा करके उसके घर में घुस आया। उसे बदनीयती से दबोच लिया। शोर सुनकर बहन उसे बचाने आई तो पत्नी पर हमला कर दिया। गाल काटकर उसे लहूलुहान कर दिया। दोनों बहनों ने बमुश्किल कमरा बंद करके जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Mathura: बंद मकान में फंदे पर लटकता मिला तांत्रिक का शव, बदबू आने पर लोगों को चला पता

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा 
घटना के बाद पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी ओमवीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने बताया कि जीजा ओमवीर नशे का आदि है। उसकी बहन का लंबे समय से उत्पीड़न कर रहा है। 5 अक्तूबर को जीजा ने उसकी बहन से 60 हजार रुपये की मांग की। पूरी न होने पर बहन की पिटाई कर घर से निकाल दिया। तबसे बहन उसके घर पर रह रही थी।

ये भी पढ़ें - Mathura: मुठभेड़ में गोली लगने से चेन स्नेचर घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार; वृंदावन में वारदात को देता अंजाम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed