फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Police arrested chain snatcher in encounter in Mathura He got injured by bullet

Mathura: मुठभेड़ में गोली लगने से चेन स्नेचर घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार; वृंदावन में वारदात को देता अंजाम

Sun, 15 Oct 2023 09:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 15 Oct 2023 09:34 PM IST
सार

मथुरा में मुठभेड़ में गोली लगने से चेन स्नेचर घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वृंदावन व आसपास क्षेत्र में वारदात को अंजाम देता था। 

विज्ञापन
Police arrested chain snatcher in encounter in Mathura He got injured by bullet
Mathura: मुठभेड़ में गोली लगने से चेन स्नेचर घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में रविवार की देर शाम पुलिस और शातिर चेन स्नेचर बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया। वृंदावन व जैत थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की।

विज्ञापन


चौमुहां कस्बा में तीन दिन पहले अलग-अलग इलाकों में चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। रविवार की शाम पता चला कि बदमाश क्षेत्र में हैं। पुलिस ने धौरेरा के जंगल में घेराबंदी की तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग झोंक दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। इसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- कातिल बेटा: मां पर सिलबट्टे से तब तक किए थे वार...जब कि मर न गई, पुलिस के सामने उगली हकीकत तो सुन कांप गई रूह
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी पहचान आगरा जिले के किरावली थाना क्षेत्र के मिडापुर गांव निवासी गोपाल गोस्वामी के रूप में हुई है। इसके साथ ही एक अन्य को हिरासत में लिया गया है। इसकी पहचान मनीष के रूप में हुई। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि बदमाशों की क्रिमिनल हिस्ट्री की जांच की जा रही है। अभी तक की जानकारी के हिसाब से आरोपी पर 15 मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed