फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   brijwasi take oth, dont litre the braj

ब्रजवासियों ने ली शपथ,सफाई रखेंगे हम

Sat, 30 Apr 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला
अमर उजाला Updated Sat, 30 Apr 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
brijwasi take oth, dont litre the braj
शपथ
ब्रजभूमि स्वच्छता अभियान का अंतिम पड़ाव सिने तारिका सांसद हेमामालिनी की मौजूदगी में अपने शिखर पर पहुंच गया। इस दौरान शहर के बीच स्कूली बच्चों को सांसद ने स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने स्वच्छता के लिए जागरूकता को जरूरी बताया। इससे पहले वृंदावन, बरसाना, गोवर्धन में यह अभियान चलाया गया।
विज्ञापन


ब्रज में स्वच्छता के संदेश के लिए चार दिवसीय अभियान का समापन कार्यक्रम नगर पालिका परिषद मथुरा द्वारा विंग्स टू फ्लाई के सीईओ अश्वनी कुमार के सहयोग से नगर के स्कूल के बच्चों के साथ जुबली पार्क से शुरू किया गया।
विज्ञापन


इस अवसर पर सांसद हेमामालिनी ने कहा कि स्वच्छता की शुरुआत हमें स्वयं से ही करनी होगी। जब हम स्वयं ही सफाई के प्रति जागरूक होंगे तभी अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पालिकाध्यक्ष मनीषा गुप्ता ने कहा कि यह सफाई अभियान प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान को और तेजी देने, लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। इसमें मुख्य रूप से आर्मी स्कूल, चंदनवन पब्लिक स्कूल, बीबीआर इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, रीयल पब्लिक स्कूल, सेन्टपॉल पब्लिक स्कूल, रतनलाल विद्या पब्लिक स्कूल, गुरुकुल पब्लिक स्कूल आदि के छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।


नई पीढ़ी में भी ड्रीमगर्ल का क्रेज
मथुरा। स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग करने आए स्कूलों के बच्चे ड्रीमगर्ल हेमामालिनी को देखने के लिए उत्सुक थे। समारोह के बीच ही बच्चों में कैप पर हेमामालिनी से आटोग्राफ लेने की होड़ मच गई। सांसद ने भी बच्चों को निराश नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed