फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Briefed on Income Tax Act and GST provisions

Mathura News: आयकर अधिनियम व जीएसटी के प्रावधानों से कराया अवगत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Briefed on Income Tax Act and GST provisions
मथुरा। जिला टैक्स बार एसोसिएशन की ओर से स्थानीय होटल में साधारण सभा एवं सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें नए आयकर अधिनियम, 2025 में हुए बदलावों के साथ टीडीएस और जीएसटी के नवीन प्रावधानों की जानकारी विशेषज्ञों ने अधिवक्ताओं को दी। वक्ताओं ने कानूनों में लगातार हो रहे बदलावों के अनुरूप टैक्स प्रोफेशनल्स को अपडेट रहने की आवश्यकता बताई।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता सीए अभिषेक अग्रवाल और सीए अदिति अग्रवाल ने आयकर और जीएसटी से जुड़े नए नियमों, प्रावधानों तथा उनके व्यावहारिक पहलुओं को समझाया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया गया। नए सदस्यों को सदस्यता प्रदान की गई।
विज्ञापन

इस दौरान जिला टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आशीष कृष्ण शर्मा, सचिव रोहिताश चौधरी, उपाध्यक्ष शेखर शर्मा, अमित सक्सेना और महीप अरोड़ा, देवेश अग्रवाल, विकास अग्रवाल, कन्हैया कृष्ण, रेशु अग्रवाल, हर्षल शर्मा मौजूद रहे। संचालन अमित सक्सेना और शेखर शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed