फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Brides were beaten up in Mathura

UP: दबंगई...ब्यूटी पार्लर से आ रहीं दुल्हनों संग की ऐसी बर्बरता, बरातियों को किया लहूलुहान; मायूस लाैटे दूल्हे

Sat, 22 Feb 2025 05:50 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 22 Feb 2025 05:50 PM IST
सार

युवकों की बाइक दुल्हनों की कार से टच होने के बाद विवाद शुरू हुआ। युवकों ने मारपीट शुरू कर दी। अपने परिजनों को बुला लिया। उन्होंने भी मारपीट की।

विज्ञापन
Brides were beaten up in Mathura
घटना की जानकारी देती दुल्हनें। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के रिफाइनरी थाना क्षेत्र के एक गांव में दबंगों ने अनुसूचित जाति की दो दुल्हनों व उनकी बुआ की पिटाई कर दी। जानकारी जब परिजन व बरातियों को हुई तो वह मौके पर पहुंच गए। दबंगों ने उन्हें भी पीटा। इससे नाराज बरात बिना दुल्हन के लिए लौट गई। गांव में पुलिसकर्मी तैनात कर दिए हैं। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर 15 नामजद लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आधा दर्जन के करीब लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


 
Trending Videos

थाना प्रभारी निरीक्षक सोनू कुमार ने बताया कि गांव करनावल निवासी एक व्यक्ति की दो बेटियों की शुक्रवार को शादी थी। गोवर्धन के पूंछरी से बरात गांव में आई थी। दोनों दुल्हनें रात 9.30 बजे के करीब अपने फूफा व बुआ के साथ ब्यूटी पार्लर से गांव लौट रही थीं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ते में गांव गौशाला के समीप करनावल के रहने वाले यादव लोकेश, रोहताश और सतीश की बाइक से कार टच हो गई। बाइक सवार युवक और कार चालक दुल्हन के फूफा में विवाद हो गया। युवकों ने कार में सवार दुल्हन उनकी बुआ को गाड़ी से नीचे उतार लिया और पिटाई कर दी। 

 
विज्ञापन

आरोप है कि दुल्हन और उसकी बुआ पर कीचड़ भी फेंका। दुल्हनों से शादी की अंगूठी और फूफा के गले से सोने की चेन छीन ली। जानकारी पर दुल्हन के परिजन व बराती मौके पर पहुंच गए। उधर, युवकों के परिजन व अन्य ग्रामीण भी मौके पर आ गए।

 

मारपीट में दुल्हन के पिता के सिर में चोट आई। अन्य कई लोग भी घायल हो गए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। थाना प्रभारी ने दुल्हन के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया है। एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि कार से बाइक टकराने को लेकर विवाद हुआ था। जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed