{"_id":"583492824f1c1bc05513af94","slug":"break-bank-s-gate-villagers-entered-in-the-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेट उखाड़कर बैंक में घुस गए ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेट उखाड़कर बैंक में घुस गए ग्रामीण
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
गेट उखाड़कर बैंक में घुस गए ग्रामीण
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय स्टेट बैंक शाखा पर मंगलवार को कतार लगाए लोगों को जब पैसा नहीं मिला तो उन्होंने जमकर हंगामा हुआ। ग्रामीणों ने बंद गेट उखाड़ फेंका और भीतर पहुंच गए। आरोप लगाया कि बैंक वाले अपने चहेतों को भीतर बुलाकर पैसे बांट रहे हैं।
नोटबंदी के बाद उत्पन्न नकदी संकट से अब लोगों का सब्र टूटने लगा है। सुबह से शाम तक लगने वाली लंबी लाइन के बाद भी जब पैसा नहीं मिल रहा तो क्रोध बढ़ रहा है। टैंटीगांव में भी ऐसा ही हुआ। इस बैंक से पैसे निकालने वालों की लाइन सुबह से ही लग गई थी। बैंक वाले भी एक साथ कुछ लोगों को भीतर ले लेते और फिर गेट बंद कर देते थे। कैश एक्सचेंज में भेदभाव का आरोप लगाते हुए लोग भड़क गए। रोष बढ़ा तो लोगों ने बैंक का मुख्य गेट उखाड़ दिया। हालांकि कुछ लोगों का कहना था कि भीड़ के दबाव से गेट उखड़ गया था।
बैंक अफसरों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई और भीड़ को किसी तरह से शांत किया। बैंक के बाहर खड़े लोगों को लाइन में लगवाया गया। यहां के लोगों का कहना था कि बैंक वाले पैसा बांटने में भेदभाव कर रहे हैं। जो उनके करीबी हैं उन्हें चुपके से बुलाकर पैसा दे देते हैं जबकि जरूरतमंद लोग यहां से निराश होकर लौट जाते हैं।
विज्ञापन
कोसी में पीएनबी का गेट तोड़ा
नोटबंदी के चलते करेंसी की किल्लत से परेशान लोगों ने कोसी में भी पीएनबी के मुख्य गेट को तोड़ डाला। हालांकि यहां पर भी हंगामे की जगह भीड़ के दबाव में गेट टूटने की बात कही जा रही है। बैंक अधिकारियों ने मंगलवार को ही गेट को सही करा लिया।कोसी में सभी बैंकों के बाहर काफी भीड़ रही। हालांकि कई बैंकों ने कैश एक्सचेंज का कार्य नहीं किया। नगर में कई बैंकों में नकदी खत्म हो चुकी है। मंगलवार को भी इनको नकदी उपलब्ध नहीं कराई जा सकी तो बुधवार को भी स्थिति में ज्यादा सुधार की गुंजाइश नहीं है।
शादी कार्ड पर नहीं मिल रहा ढाई लाख
शादी कार्ड पर 2.5 लाख रुपये की गाइड लाइन का बैंक इंतजार कर रहे हैं। कोसी में अभी किसी बैंक में इस संबंध में गाइड लाइन नहीं पहुंची हैं। लोग परेशान हैं। लालाराम मार्ग निवासी दिव्यांग बांके भार्गव पत्नी के साथ दिनभर शादी का कार्ड लेकर सिंडीकेट बैंक के चक्कर लगाते रहे। 25 तारीख को उनकी बेटी की शादी है। खाते से पैसा निकाल नहीं पा रहे।
इन्कम टैक्स टीम की अफवाह से बाजार बंद
कस्बे में इनकम टैक्स की टीम के छापे की अफवाह से मंगलवार को बाजार बंद हो गया। बाद में कुछ ही दुकानदारों ने अपनी दुकान खोली।