{"_id":"6175a7939605fb2cb37e5b15","slug":"braj-yatra-destroys-sins-mathura-news-mtr507531339","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रज यात्रा से पाप होते हैं नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रज यात्रा से पाप होते हैं नष्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसीकलां। पदमश्री संत रमेश बाबा के नेतृत्व में श्री राधारानी बृज चौरासी कोस यात्रा रविवार को गोपाल बाग पड़ाव पर पहुंची। यात्रा सोमवार को फालैन, पैगांव होती हुई जटवारी में विश्राम करेगी। यात्रा में श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते गाते चल रहे थे। गोपाल बाग में नगर वासियों ने यात्रा का स्वागत किया। पद्मश्री रमेश बाबा ने कहा कि बृजयात्रा से मनुष्य के पाप नष्ट हो जाते हैं।
उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की लीला स्थलियों के स्थान-स्थान पर रजकणों से टूटकर हमारा शरीर भी शुद्ध हो जाता है। यात्रा के दौरान चलने वाले भजन कीर्तनों में साक्षात ईश्वर की प्राप्ति होती है। बृज के कण-कण में बसने वाले हिंदू धर्म के चौरासी करोड़ देवी-देवताओं का दर्शन यात्री अपने मन में महसूस करते हैं। यात्रा में यात्रियों की सुविधाओं के लिए राधारानी बैंक, पोस्ट ऑफिस सहित एंबूलेंस के साथ-साथ चिकित्सकों की टीम साथ चल रही है।
यात्रा में शामिल ही लोग सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे हैं। यात्रा में शामिल हजारों श्रद्धालु भक्ति गीतों नाचते-गाते झांझ-मजीरा बजाते चल रहे थे। श्रद्धालुओं ने ब्रजरानी की जय आदि भक्ति नारों से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया। सुनील सिंह, राधाकांत शास्त्री, डॉ. रामजीलाल शास्त्री व्यवस्थाओं में जुटे रहे।