फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Braj region gives strength and solution, not problem: Yogi

Mathura News: ब्रज क्षेत्र शक्ति और समाधान देता है, समस्या नहींः योगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 05:33 AM IST
विज्ञापन
Braj region gives strength and solution, not problem: Yogi
मथुरा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करते कहा कि ब्रज क्षेत्र शक्ति और समाधान देता है, समस्या नहीं। वृंदावन में 2021 में कुंभ का आयोजन हुआ। उसने कोविड जैसी महामारी से लड़ने की शक्ति दी। भाजपा सांसद और प्रत्याशी हेमामालिनी के बारे में कहा कि वे ब्रज के विकास को लेकर बहुत गंभीर हैं।
विज्ञापन



मुख्यमंत्री ने कहा कि हेमामालिनी कला के साथ संस्कृति की भी प्रतिनिधि हैं। जब पहली बार सांसद के रूप में सदन में पहुंची तो उन्होंने पहला मुद्दा यमुना की सफाई का उठाया था। इसके बाद नमामि गंगे परियोजना बनी और भारत सरकार ने कार्यक्रम की शुरुआत की। इसी कार्यक्रम की देन है कि आज प्रयागराज के संगम में शुद्ध जल दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन



गंगा मैया के बाद अब यमुना मैया की बारी है। कुछ अन्य संस्थाओं को इससे जोड़ने जा रहे हैं। उन्होंने कहा, जिस प्रतिबद्धता के साथ इतनी बड़ी कलाकार ने ब्रज के लोगों की समस्या को सदन में उठाया, उसकी तारीफ होनी चाहिए। वे लखनऊ आकर यहां की समस्याओं को रखती हैं और कहती हैं कि इनका समाधान होना ही है। विकसित उत्तर प्रदेश तब होगा जब विकसित मथुरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



भारत को मिली नई पहचान

सीएम योगी ने कहा कि विश्व पटल पर भारत को नई पहचान मिली है। 2014 में जब भाजपा ने सत्ता संभाली थी तो देश की अर्थव्यवस्था 11वें नंबर पर थी, जो आज 5वें नंबर पर है। इस बार का लोकसभा चुनाव जीतने के बाद आगामी कुछ ही वर्षों में इसे तीसरे पायदान पर लाएंगे। देश के विकास से भारतीयों का सम्मान बढ़ा है। अब आतंकी भारत की ओर निगाह उठाकर भी नहीं देख पाते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed