फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Braj Raj Utsav starting from 1st November in Mathura

ब्रज रज उत्सव: मथुरा में एक नवंबर से शुरू हो रहा 11 दिवसीय आयोजन, बिखरेंगे लोक कला और संस्कृति के रंग

Sat, 29 Oct 2022 11:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 29 Oct 2022 11:17 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में इस बार ब्रज रज उत्सव धौलीप्याऊ स्थित रेलवे मैदान पर आयोजित होने जा रहा है। 1 से 11 नवंबर तक आयोजित उत्सव में देश के जाने माने कलाकार प्रतिभाग करने जा रहे हैं।

विज्ञापन
Braj Raj Utsav starting from 1st November in Mathura
उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद - फोटो : social media

विस्तार

मथुरा में एक बार फिर ब्रज के साथ देश की विविध संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। ब्रज रज उत्सव का आयोजन एक नवंबर से होने जा रहा है। 11 दिवसीय आयोजन में देश के प्रसिद्ध कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। यहां मनोरंजन के साथ शिल्प कला भी देखने को मिलेगी। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में इस बार ब्रज रज उत्सव धौलीप्याऊ स्थित रेलवे मैदान पर आयोजित होने जा रहा है। 1 से 11 नवंबर तक आयोजित उत्सव में देश के जाने माने कलाकार प्रतिभाग करने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

ये कलाकार देंगे प्रस्तुतियां 

भजन गायक हंसराज रघुवंशी, माधवास बैंड, इंडियन ओशियन, हेमंत ब्रजवासी, केके सूफी और अतुल पंडित, अभिलिप्सा पंडा, कन्हैया मित्तल, कैलाश पीयूषा, गीतांजलि शर्मा, मैथिली ठाकुर और ओसमान मीर की प्रस्तुतियां रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रज के कलाकारों को भी आयोजन में स्थान दिया गया है। इसमें बांसुरी वादन, स्वांग, लोकनृत्य, ब्रज की होली, रसिया दंगल, समाज गायन, गूजरी नृत्य, रांझा, भगत, कथक नृत्य, लावनी, लोकगीत, मटका नृत्य, चरकुला, नौटंकी, आभेर नृत्य आदि की भी प्रस्तुतियां कलाकार देंगे। कवि सम्मेलन भी होगा।

शिल्प मेला भी लगेगा

उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ नगेंद्र प्रताप ने बताया कि ब्रज और देश के प्रख्यात कलाकारों की प्रस्तुतियों के साथ ब्रज रज उत्सव में शिल्प मेला भी आयोजित होगा। मनोरंजन के लिए झूले लगाए जाएंगे। फूड कोर्ट भी रहेगा। सांस्कृतिक प्रस्तुतियां शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक होंगी। यह आयोजन पिछले वर्ष वृंदावन स्थित कुंभ मेला स्थल पर किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed