{"_id":"5d83e4788ebc3e93d8447b56","slug":"braj-chauraasee-kos-yaatra-mathura-news-agr4064937154","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रजयात्रा से कोसी हुआ कृष्णमय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रजयात्रा से कोसी हुआ कृष्णमय
विज्ञापन
मथुरा। कोसीकलां में निकाली गई शोभायात्रा में चलते संत रास बिहारीदास काठिया बाबा।
- फोटो : KOSI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसीकलां (मथुरा)। ब्रज विदेही चतु: संप्रदाय के महंत स्वामी संत रास बिहारीदास काठिया बाबा के निर्देशन में यहां पहुंचीं ब्रज चौरासी कोस यात्रा प्रत्येक पड़ाव को दैवी अनुभूति से सींच रही है। यात्रा के गुरुवार को यहां पहुंचने पर पूरा नगर कृष्णमय हो उठा। नगर में शाम को निकाली गई शोभायात्रा में पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। साधु सेवा करने को श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा।
ब्रज यात्रा के दो दिवसीय पड़ाव के पहले दिन गुरुवार को सांय चार बजे साधुओं की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरती हुई गयालाल स्मृति भवन पहुंची। शोभायात्रा के दौरान अनेक साधु बैंडबाजों की मधुर धुनों के आगे नाचते-गाते चल रहे थे। यात्रा में साधु अपनी कलाबाजी का प्रदर्शन कर सभी को मोह रहे थे। शोभायात्रा का रास्ते में पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान श्री बिहारी जी मंदिर अखाड़ा कमेटी के उत्साही युवक अपनी कलाबाजी का प्रदर्शन करते हुए चल रहे थे। यात्रा के यहां पहुंचने पर छप्पन भोग एवं भंडारे का आयोजन किया गया, जहां साधुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
यात्रा के साथ चेयरमैन नरेंद्र कुमार, पूर्व पालिकाध्यक्ष भगवत रूहेला, ओमप्रकाश बंसल, द्वारिका शर्मा, ब्रजबिहारी आढ़ती, नीरज अग्रवाल, चंद्रप्रकाश अग्रवाल, सुभाष बांसईया, नरेंद्र मझोईया, सुभाष गोयल, हरिओम गुप्ता, धर्मवीर अग्रवाल, शशिभूषण तिवारी, भानुप्रतापसिंह, प्रिंस अग्रवाल, योगेश खंडेलवाल, आदि जय-जयकार करते चल रहे थे।
विज्ञापन
सेवा के लिए उमड़े लोग
यात्रा के पड़ाव स्थल रामलीला मैदान पर तो श्रद्धालुओं में साधु सेवा करने के लिए जनसैलाब उमड़ रहा था। श्रद्धालु साधुओं को सेब, केला, चाय, चना, दूध, पानी की थैली, चंदन पुस्तकों का वितरण करने की होड़ लगी हुई थी। यात्रा के कोसी पड़ाव पर पूरा नगर राधे-राधे के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। हर ओर साधु ही साधु नजर आ रहे थे।