{"_id":"686d7ae166854e5040097b73","slug":"braj-84-kos-parikrama-marg-is-being-constructed-in-three-villages-mathura-news-c-369-1-mt11009-132322-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: तीन गांव में ब्रज 84-कोस परिक्रमा मार्ग का हो रहा निर्माण, 10 फीसदी कार्य बाकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: तीन गांव में ब्रज 84-कोस परिक्रमा मार्ग का हो रहा निर्माण, 10 फीसदी कार्य बाकी
विज्ञापन
मथुरा। ब्रज 84-कोस परिक्रमा मार्ग के लिए पीडब्ल्यूडी ने सदर क्षेत्र के तीन गांव की भूमि अधिग्रहण करने की कवायद शुरू कर दी है। बाद, धनगांव, नवीपुर गांव की 0.30 हेक्टेयर भूमि खरीदकर मार्ग का चौड़ीकरण किया जाएगा। हालांकि विभाग ने करीब 90 फीसदी भूमि खरीद ली है, लेकिन 10 फीसदी किसान असहमति जता रहे हैं।
अधिकारियों के मुताबिक, गांव बाद से नवीपुर तक करीब चार किमी ब्रज 84-कोस परिक्रमा मार्ग का निर्माण कराया जा रहा है। इसके तहत तीनों गांव के किसानों की करीब 90 फीसदी जमीन का अधिग्रहण हो चुका है, जबकि 0.30 हेक्टयर भूमि अधिग्रहण में कुछ अड़चन आ रही थी। इसलिए पीडब्ल्यूडी विभाग ने प्रशासन की अधिसूचना के बाद असहमति वाले किसानों को चिन्हित किया है। इन किसानों से सामंजस्य बनने के बाद भूमि खरीदी जाएगी।
पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता अजय कुमार सिंह ने बताया कि 700 मीटर मार्ग निर्माण में अड़चन आ रही थी। उन्होंने बताया कि इस मार्ग का निर्माण कार्य विजन-2030 के अंतर्गत बनने वाले ब्रज 84 कोस के वृहद निर्माण कार्य से अलग है। यह रास्ता ज्यादा खराब होने के कारण इसका नवीन निर्माण कराया जा रहा है।