फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Brahmotsav started in South Indian style Shri goda Haridev Divyadesh Temple in Vrindavan

ब्रह्मोत्सव शुभारंभ: स्वर्ण जड़ित पूर्ण कोठी में विराजमान हुए भगवान वैकुंठनाथ, वृंदावन की गलियों का किया भ्रमण

Thu, 14 Mar 2024 01:05 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, मथुरा
अमर उजाला, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 14 Mar 2024 01:05 PM IST
सार

भगवान वैकुंठनाथ स्वर्ण जड़ित पूर्ण कोठी में विराजमान हुए। इसके बाद वृंदावन की गलियों का भ्रमण किया। इस दौरान भक्तों ने भगवान की आरती उतारी। घर-घर स्वागत किया गया।   

विज्ञापन
Brahmotsav started in South Indian style Shri goda Haridev Divyadesh Temple in Vrindavan
स्वर्ण जड़ित पूर्ण कोठी में विराजमान होकर भगवान वैकुंठनाथ ने नगर भ्रमण किया - फोटो : संवाद

विस्तार

तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन में दक्षिण भारतीय शैली के श्रीगोदा हरिदेव दिव्यदेश मंदिर में 20वें ब्रह्मोत्सव का शुभारंभ बृहस्पतिवार को हो गया। पहले दिन की सुबह दक्षिण भारत से आए आचार्य संपत कुमार ने भगवान वैकुंठनाथ, श्रीदेवी, भूदेवी, नीला देवी का पूजन कराया। 

विज्ञापन


पूजन के बाद आचार्यों ने भगवान को दिव्य पूर्ण कोठी वाहन में मंत्रोच्चारों के मध्य विराजमान किया। मंदिर में भ्रमण करने के बाद भगवान की सवारी बैंड बाजे के साथ धूमधाम से नगर भ्रमण के लिए निकली। भगवान की सवारी मंदिर से शुरु होकर चुगी चौराहा, गोपीनाथ बाजार होते हुए ज्ञानगुदड़ी पहुंची। 
विज्ञापन


यहां पर कुछ समय के विश्राम के बाद पुन: मंदिर पहुंची। इस दौरान भक्तों ने मार्गों पर रंगोली बनाकर सवारी का जोरदार स्वागत किया। आरती की गई। सवारी में बैंड बाजे की धुन पर भक्तजन नाचते हुए चल रहे थे। वहीं आचार्य गण श्लोकों का वाचन करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर स्वामी नारायणाचार्य महाराज, स्वामी सुदर्शनाचार्य महाराज, स्वामी अनिरुद्धाचार्य महाराज, आचार्य पवन कुमार पचौरी, आचार्य मनोज शास्त्री, रमेश चंद्र पांडेय, प्रवीन शास्त्री, श्रीनिवास अर्चक, दिव्यांशु अर्चक, रिषभ अर्चक आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed