{"_id":"684b2b7c0a790a061108eb06","slug":"bp-patients-increased-in-summer-mathura-news-c-369-1-mt11008-131000-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: गर्मी में बीपी के मरीज बढ़े, अस्पताल पहुंचे 150 बीपी के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: गर्मी में बीपी के मरीज बढ़े, अस्पताल पहुंचे 150 बीपी के मरीज
विज्ञापन
मथुरा। भीषण गर्मी ने जीवन को अस्तव्यस्त कर दिया है। सूरज की तपिश रक्तचाप (बीपी) के मरीजों को परेशान कर रही है। जिला अस्पताल की ओपीडी बृहस्पतिवार को डेढ़ बजे तक 1450 रही। इसमें केवल बीपी के ही 100 से 150 मरीज उपचार के लिए चिकित्सक के पास पहुंचे।
जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि सूरज की तपिश और लू से बीपी के मरीजों को बीमार कर रही है। उन्होंने कहा कि घर से निकलने के बाद गर्मी में बीपी के मरीजों को बेचैनी होने लगी है। अस्पताल के डॉ. सिद्धार्थ धनगर ने बताया कि भीषण गर्मी में गर्म हवाओं और सूरज के तेवर से बीपी के मरीजों का बीपी बढ़ जाता है। इससे मरीजों में घबराहट और बेचैनी होती है।
ऐसे मौसम में बीपी के मरीजों की संख्या बढ़ी है। मरीजों को दवा के साथ पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी जा रही है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नीरज अग्रवाल ने बताया कि भीषण गर्मी की वजह से बीपी के मरीजों की संख्या बढ़ी है। इनको दवा के साथ तरल पदार्थ लेने की सलाह दी जा रही है, और 11 बजे बाद लू चलने लगती है। इनको घर से बाहर न निकलने की सलाह दी जा रही है।