फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Boy's side asked for dowry, girl ate poison, died

लड़का पक्ष ने मांगा दहेज, युवती ने खाया जहर, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 05:21 PM IST
विज्ञापन
Boy's side asked for dowry, girl ate poison, died
सौंख (मथुरा)। सगाई होने के बाद लड़का पक्ष की तरफ से दहेज की मांग से तंग आकर युवती ने जहर खा लिया। परिजनों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सुहानी (19) पुत्री अशोक कुमार निवासी गांव पाली डू्गंरा थाना मगोर्रा की चार माह पूर्व भरतपुर के थाना बयाना के गांव खेड़ली गढ़ा आशिया निवासी विश्वेंद्र पुत्र साहब सिंह से सगाई हुई थी। दो मई को शादी होनी थी। परिवार के लोग शादी की तैयारी में जुटे थे। पिछले कई दिनों से सुहानी के परिजनों से लड़का पक्ष की शादी में दहेज की मांग लगातार की जा रही थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को परिजन खेत पर गेहूं की फसल काटने गए थे, तभी पीछे से विश्वेंद्र ने सुहानी को फोन कर शादी में दहेज की मांग की। आरोप है कि दहेज न देने पर बारात न लाने की विश्वेंद्र सिंह ने धमकी दी। दहेज की मांग से तंग आकर युवती ने शुक्रवार को जहर खा लिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। घर में शादी की खुशियां मातम में बदल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान पति महीपाल सिंह ने बताया कि शादी में लड़का पक्ष की तरफ से अतिरिक्त दहेज की मांग की जा रही थी। इसी कारण सुहानी ने जहर खा लिया। उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी सुशील कुमार योगी का कहना है कि युवती ने जहर खा लिया था। उपचार के दौरान मौत हो गई है। युवती के शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है। शादी में लड़के के की ओर से दहेज मांग की थी, इसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed