फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Bones of youth are becoming weak due to lack of calcium

Mathura News: कैल्शियम की कमी से युवाओं की हड्डियां हो रहीं कमजोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Bones of youth are becoming weak due to lack of calcium
मथुरा। बदलती जीवनशैली में कुछ भी खा लेने की आदत शरीर में पोषक तत्वों की कमी पैदा कर रही है। ये कमी कम उम्र के युवाओं को ज्यादा हो रही है, जिससे कैल्शियम, विटामिन डी और जरूरी मिनरल्स की कमी होने पर हड्डियों से जुड़ी बीमारियां घेर रही हैं। हड्डियों के जोड़ों में कट-कट की आवाज की परेशानी को लेकर न सिर्फ उम्रदराज बल्कि युवा भी जिला अस्पताल की ओपीडी में आ रहे हैं। डॉक्टर फास्टफूड से दूरी और दूध एवं पनीर खाने में शामिल करने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरज अग्रवाल ने बताया कि हड्डियों की परेशानी लेकर ओपीडी में 100 से 125 मरीज आ रहे हैं। इनमें 35 युवा मरीज हड्डियों में कट-कट की आवाज की परेशानी लेकर आ रहे हैं, जबकि यह परेशानी लोगों में 50 साल के बाद आने लगती है। हड्डियों के जोड़ों से आने वाली आवाज ज्यादातर घुटनों से आती है।
विज्ञापन


उम्र बढ़ने के साथ घुटनों के सिरों पर फ्लेक्सिबल टिश्यू की कमी हो जाती है। जिसकी वजह से सिरे आपस में रगड़ खाते हैं और आवाज आती है। इस परेशानी का कारण घुटने का सरफेस चिकना होने की जगह खुरदुरा हो जाना है। इस समस्या को कार्टिलेज की बीमारी बोला जाता है। ये एक तरह का गठिया रोग हो सकता है, लेकिन कम उम्र में अगर कट-कट की आवाज आने का कारण एयर बबल्स बनना भी हो सकते हैं जो कि हड्डियों के जोड़ों पर बन जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा कैल्शियम की कमी, विटामिन डी की कमी, मांसपेशियों में खिंचाव एवं गठिया के कारण भी जोड़ों से आवाज आ सकती है। उन्होंने कहा कि हड्डियों के जोड़ों से कट-कट की आवाज आने पर खाने में ज्यादा से ज्यादा विटामिन, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फल, सब्जियों खूब खानी चाहिए, साथ ही दूध, दही लेना चाहिए, सुबह के समय धूप लेन चाहिए। इससे हड्डी मजबूत होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed