Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Bone pain on the rise with the onset of winter

Mathura News: सर्दी की दस्तक के साथ बढ़ा हड्डियों का दर्द

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Bone pain on the rise with the onset of winter
मथुरा। मौसम में बदलाव और सर्दी की शुरुआत के साथ ही लोगों में हड्डियों और जोड़ों के दर्द की शिकायतें बढ़ गई हैं। बड़ी संख्या में मरीज जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं, जिनमें बुजुर्ग और पहले से गठिया से पीड़ित लोग शामिल हैं। सुबह-शाम की ठंड कई लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रही है।
विज्ञापन

घुटनों, कमर, कंधों और हाथ-पैरों में दर्द की समस्या लेकर लोग अस्पताल आ रहे हैं। खासकर सुबह उठने पर घुटनों और कमर में जकड़न की समस्या सामने आ रही है। वरिष्ठ चिकित्सक अमन कुमार के अनुसार, तापमान में गिरावट से मांसपेशियों में खिंचाव और जोड़ों में अकड़न बढ़ सकती है। उन्होंने लापरवाही न बरतने और ठंड से बचाव करने की सलाह दी है।
विज्ञापन

ठंड के कारण लोगों की शारीरिक गतिविधियां भी कम हो जाती हैं, जिससे यह परेशानी और बढ़ सकती है। पहले से हड्डियों और जोड़ों की समस्या से पीड़ित लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। कार्यवाहक सीएमएस विकाश मिश्रा ने बताया कि सर्दी में शरीर को गर्म रखना बहुत जरूरी है। उन्होंने सुबह और शाम ठंड से बचने, नियमित टहलने और हल्की कसरत करने की आदत डालने को कहा। लंबे समय तक एक ही जगह बैठे रहने से भी बचना चाहिए। यदि दर्द लगातार बना रहे या जोड़ों में सूजन हो तो चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



ठंड से बचाव के उपाय
सर्दी के मौसम में सुबह और शाम गर्म कपड़े पहनकर रखें। नियमित रूप से हल्की कसरत और टहलना जारी रखें। अपने जोड़ों को ठंड से बचाना महत्वपूर्ण है। खानपान में पौष्टिक चीजें शामिल करें।



चिकित्सकों की सलाह
दर्द को सामान्य समझकर नजरअंदाज न करें। यदि दर्द बना रहता है तो तुरंत चिकित्सक से सलाह लें। शरीर को गर्म रखना और ठंड से बचाव करना आवश्यक है। शारीरिक गतिविधियों को बनाए रखना भी फायदेमंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed