मथुरा: ट्रेन में चोरी और लूट करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, जेवरात और मोबाइल बरामद
जीआरपी ने शनिवार रात कैंट रेलवे स्टेशन से दो संदिग्धों को पकड़ा। दोनों ने अपने नाम वसीम खान पठान निवासी खोड़ा कॉलोनी थाना खोड़ा जिला डबरा ग्वालियर मध्य प्रदेश तथा श्यामलाल निवासी ग्राम अरहरपुर खुशकरी थाना अमापुर जिला कासगंज बताए। पूछताछ में उन्होंने बताया कि जंक्शन पर कुछ दिन पूर्व ट्रेन धीमे होने पर चेन स्नेचिंग की थी। इसके अलावा अन्य चोरी तथा लूट की वारदात भी स्वीकार कीं।
जीआरपी प्रभारी निरीक्षक संजय खरवार ने बताया कि पकड़े गये लुटेरों की तलाशी में सोने की चेन, तीन सोने के गहने, एक मंगलसूत्र सोने के पेंडल सहित दो सोने के टॉप्स दो कान की बाली एक जोड़ी चांदी की पायल, तीन मोबाइल फोन बरामद हुए। वसीम ने आनंद गुजरात, रतलाम मध्यप्रदेश, कोटा राजस्थान में भी बड़ी वारदात की हैं। इन स्थानों से बदमाश को जेल भेजा गया है।