फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Bollywood comedian Rajpal Yadav reached the city of Banke Bihari

बांके बिहारी की नगरी पहुंचे बालीवुड के हास्य कलाकार राजपाल यादव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 08:33 PM IST
विज्ञापन
Bollywood comedian Rajpal Yadav reached the city of Banke Bihari
वृंदावन (मथुरा)। बॉलीवुड के हास्य कलाकार राजपाल यादव रविवार को वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। सेवायत कौशल किशोर गोस्वामी ने विधिवत पूजा-अर्चना कराई।
विज्ञापन

राजपाल फोगला आश्रम में चल रहे सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग समारोह में सहभागिता करने आए हैं। यहां श्रद्धा और आस्था के साथ शिवलिंग निर्माण कर वैदिक रीतिरिवाज से पूजा की। स्वर्गीय दद्दा जी महाराज की स्मृति में आयोजित इस समारोह के संयोजक डॉक्टर अनिल शास्त्री ने बताया कि योगेश्वर की भूमि में यह आयोजन धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

राजपाल ने कहा कि वह पूज्य दद्दा जी के सानिध्य में आयोजित इस समारोह में हमेशा से आते रहे हैं। यह उनका सौभाग्य है। वह पिछले कई वर्ष से वृंदावन की इस पावन भूमि में आते रहे हैं। यहां की भूमि ही ऐसी कि जो एक बार यहां आता है, वो यहां का ही बनकर रह जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed