{"_id":"665b866510d736193e0f8376","slug":"bodies-of-people-killed-in-jammu-accident-reached-mathura-every-eye-became-moist-mathura-news-c-369-1-mt11006-114082-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: मथुरा पहुंचे जम्मू हादसे में मृत लोगों के शव, हर आंख हुईं नम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: मथुरा पहुंचे जम्मू हादसे में मृत लोगों के शव, हर आंख हुईं नम
विज्ञापन
मथुरा। जम्मू के अखनूर में हादसे में मारे गए 22 लोगों के शवों और घायलों को शनिवार को मथुरा जंक्शन लाया गया, तो वहां मौजूद परिजनों के साथ ही अन्य लोगों की भी आंखें नम हो गईं। शवों को एंबुलेंस के जरिए अलीगढ़ और हाथरस के लिए रवाना किया गया।
जम्मू के अखनूर हादसे में 22 लोगों की मौत हुई थी। अंडमान और झेलम एक्सप्रेस से 11-11 शव लाए गए। अंडमान एक्सप्रेस में शाम 6 बजकर 3 मिनट पर जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर आठ पर पहुंची। सभी शवों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच एंबुलेंस में रखवाया गया। जिन लोगों के शव लाए गए उनमें अलीगढ़ के नाया निवासी लक्ष्मण प्रसाद, अनामिका, रुद्र, नैना, सीमा देवी, समरजीत, अंजली, संजय, तनुज, सुरेश सिंह और सुनीता देवी शामिल हैं।
पुलिस अधिकारियों ने एक-एक कर सभी शवों को नीचे उतरवाया। इस दौरान जंक्शन पर रेल यात्रियों की भीड़ जुट गई। एक के बाद एक 11 शव देखकर लोगों की आंखें नम हो गईं। देर रात झेलम एक्सप्रेस से हाथरस निवासी रणवीर सिंह, रेनू, धर्मवती, प्राची, जयप्रकाश, राकेश कुमार,वीरपाल, राहुल, यश, राजो देवी और नाया अलीगढ़ निवासी सुनीता के शवों को लाया गया।
विज्ञापन
अंजली के शव को लेकर पति और ससुरालीजनों में नहीं बन रही थी सहमति
हादसे में नाया अलीगढ़ निवासी अंजली की भी मौत हुई थी। अंजली ने नगला बरी जाबरा मांट निवासी भानु प्रकाश से पहली पत्नी के रहते हुए दूसरी शादी की थी। अंजली का 10 साल का बेटा है, जो इन दिनों ननिहाल में हैं। भानु प्रकाश ने बताया कि अंजली 22 मई को अपने मायके नाया अलीगढ़ गई थी। बेटा यश भी उसके साथ गया था। वहां से अपने ताऊ सुरेश और तेहरे भाई संजय के साथ उसे बिना बताए वैष्णो देवी के दर्शन करने चली गई। बेटे यश को ननिहाल में छोड़ गई। उन्हें बहन प्रेमवती ने मेरठ से फोन कर हादसे की जानकारी दी। भानु प्रकाश, अंजली के शव को अपने साथ ले जाना चाहते थे लेकिन अंजली के भाई गजेंद्र ने इस बात का विरोध किया। मामला उलझते देख अधिकारियों ने अंजली के शव को गजेंद्र के साथ अलीगढ़ के लिए रवाना कर दिया।
20 घायलों को भी ट्रेन से लाया गया मथुरा
हादसे में घायल लाल कृष्ण, अनुप्रिया, लक्ष्मीनारायण, सुरेश चंद्र, ललित, चंद्रपाल सिंह, गजेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, मोहन सिंह, प्रेमपाल, सावित्री, अर्जुन, राजेंद्र, उर्मिला देवी, रिंकू, गोमती, तनिष्का, अनुष्का, जानवी, लक्ष्यराज,कौशल, शंकर और तनवी चौधरी को भी झेलम एक्सप्रेस से मथुरा जंक्शन लाया गया। यहां से उन्हें घर भेज दिया गया।
- सभी शवों और घायलों को पुलिस की निगरानी में गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया है। हादसा बहुत दुखद है।
- शैलेंद्र सिंह (जिलाधिकारी मथुरा)