फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Board worth lakhs damaged in the name of beautification

Mathura News: सौंदर्यीकरण के नाम पर क्षतिग्रस्त किया लाखों का बोर्ड

Sun, 18 Jun 2023 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Sun, 18 Jun 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Board worth lakhs damaged in the name of beautification
मथुरा। कृष्णानगर में सौंदर्यीकरण के नाम पर व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है। बड़े व्यापारियों को अभयदान दिया जा रहा है। यह आरोप शनिवार को एक स्थानीय व्यापारी ने प्रशासन पर लगाए। व्यापारी ने प्रशासन पर उसका लाखों का नुकसान करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

प्रशासन की टीम जेसीबी के साथ शनिवार को कृष्णानगर पहुंची। यहां मुख्य बाजार में स्थित मोबाइल व कंप्यूटर की जानी मानी कंपनी के शोरूम पर लगे बोर्ड और साइनेज को क्षतिग्रस्त कर दिया। व्यापारी पंकज खंडेलवाल ने बताया कि बिना लिखित सूचना दिए ही उन पर कार्रवाई की गई। इससे उनका करीब 15 से 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

बताया कि अभी 7 दिन पूर्व ही कुछ कर्मचारी दुकान पर आए थे। उस समय बोर्ड बदलवाने के लिए उन्होंने 15 दिन का समय दिया था। बताया कि उन्हें बोर्ड बदलवाने के लिए कंपनी की अनुमति चाहिए थी। जिसके लिए लिखित नोटिस होना जरूरी था। जब उन्होंने लिखित नोटिस दिए जाने की बात की तो किसी ने उन्हें लिखित नोटिस नहीं दिया और शनिवार को अचानक आकर दुकान पर तोड़फोड़ कर दी। जिसके चलते उनका लाखों का नुकसान हुआ। जब उन्होंने कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया तो उनके साथ अभद्रता भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम के अधिकारियों ने इस घटना से अनभिज्ञता जताई। इस संबंध में एमवीडीए के सचिव राजेश कुमार ने बताया कि उन्हें व्यापारी के नुकसान के बारे में जानकारी नहीं है। बताया कि जो भी कार्रवाई हो रही है, वह मंडलायुक्त और जिलाधिकारी के निर्देश पर हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed