{"_id":"60a24c25114788401bd2071c087f78f7","slug":"board-examination-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट के आदेश पर बदले गए परीक्षा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट के आदेश पर बदले गए परीक्षा केंद्र
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Tue, 16 Feb 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड परीक्षा में डीआईओएस कार्यालय की ओर से निर्धारित दूरी से अधिक दूरी पर बनाए गए तीन परीक्षा केंद्रों को कोर्ट ने बदल दिया है। अपने विद्यालय के विद्यार्थियों को परीक्षा देने में परेशानी को देखते हुए विद्यालय संचालकों ने न्यायालय की शरण ली थी।
डीआईओएस कार्यालय के परीक्षा विभाग में कार्यरत लिपिकों द्वारा परीक्षा केंद्र बनाए जाने में धांधली का यह एक और नमूना है। इसमें सुविधा शुल्क लेकर परीक्षा केंद्र बनाने से लेकर छात्र-छात्राओं की शिफ्टिंग भी शामिल रही।
यहां तक कि उन्होंने इसमें निर्धारित दूरी के मानकों की भी अनदेखी की। केंद्र निर्धारण में धांधली के आरोपों के कारण शासन के निर्देश पर डीआईओएस भास्कर मिश्रा को लखनऊ संबद्ध किया जा चुका है। वहीं लिपिक बच्चू को स्थानांतरित कर दिया गया।
विज्ञापन
यह बदले गए परीक्षा केंद्र
- बांकेबिहारी उमा विद्यालय नगरिया शेरनी के हाईस्कूल के 99 छात्रों का परीक्षा केंद्र डीसी वैदिक इंटर कालेज गजू को निरस्त करते हुए बालकों की परीक्षा बांकेबिहारी उमा विद्यालय में ही दिए जाने के निर्देश दिए हैं।
- शिवचरन इंटर कालेज पालीडूंगरा की हाईस्कूल और इंटर की छात्राओं के अन्य कालेजों को बनाए गए परीक्षा केंद्र निरस्त करते हुए स्वकेंद्र बना दिया गया है।
- एसबीएस इंटर कालेज खेरिया नीमगांव की हाईस्कूल और इंटर की छात्राओं का परीक्षा केंद्र डीसी वैदिक इंटर कालेज गजू से बदलकर तिलक सिंह इंटर कालेज नीमगांव और हाईस्कूल के छात्रों का रामजीलाल उमा विद्यालय पंडवा मांट कर दिया गया है।