फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   blod, donation, camp, amar ujala, foudation, mathura

विश्व रक्तदाता दिवस पर 73 महादानियों ने किया रक्त का दान

Sun, 14 Jun 2020 07:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2020 07:06 PM IST
विज्ञापन
blod, donation, camp, amar ujala, foudation, mathura
विश्व रक्तदाता दिवस पर अमर उजाला फाउडेंशन द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान करती युवतिया? - फोटो : MATHURA
मथुरा। विश्व रक्तदाता दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वालों की होड़ लग गई। महोली रोड स्थित कल्याण ब्लड बैंक में रविवार को लगे शिविर में सुबह 8 बजे से ही रक्तदाता रक्त के दान के लिए पहुंच गए। शाम 6 बजे तक यहां 73 महादानियों ने रक्त का दान किया।
विज्ञापन

शिविर का उद्घाटन महापौर मुकेश आर्य बंधु ने किया। कहा कि अमर उजाला के प्रयास का ही नतीजा है जो आज इतनी बड़ी संख्या में रक्तदाता यहां आए। इस मौके पर ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट ने कहा कि जो लोग रक्त का दान कर लोगों की जिंदगी बचाते हैं उनका योगदान अतुलनीय है। उन्होंने अमर उजाला के इस प्रयास की तारीफ की। संत देव मुरारी बापू ने अमर उजाला के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान से चार लोगों की जिंदगी बचाई जा सकती है।
विज्ञापन

कल्याण ब्लड बैंक के निदेशक अमित भारद्वाज ने कहा कि रक्तदान करना हमेशा फायदेमंद रहता है। उन्होंने बताया कि रक्तदान करने से हार्टअटैक की आशंका कम हो जाती है। रक्तदान से खून पतला होता है, जो कि हृदय के लिए अच्छा होता है। नियमित रक्तदान करने से कैंसर व दूसरी बीमारियों के होने का खतरा भी कम हो जाता है, क्योंकि यह शरीर में मौजूद विषैले पदार्थों को बाहर निकालता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. अंशुल अग्रवाल ने कहा कि रक्तदान सुरक्षित व स्वस्थ परंपरा है। इसमें जितना खून लिया जाता है, वह 21 दिन में शरीर फिर से बना लेता है। ब्लड का वॉल्यूम तो शरीर 24 से 72 घंटे में ही पूरा बन जाता है। इसलिए सभी को रक्तदान करना चाहिए।
ये रहे महादानी
नीलम कुलश्रेष्ठ, सुनील उपाध्याय गांधी, अल्का उपमन्यु एडवोकेट, गौरव गुप्ता, आशीष चतुर्वेदी, जितेंद्र सिंह, करन मथुरिया, चंद्रवीर कुमार, मनोज, सोनू, नरेश चौधरी, रवि कुमार, जीतू, अन्नू दिवाकर, सत्यवीर, विनोद अग्रवाल, प्रताप सिंह, दीपा, अर्जुन सिंह, कपिल, दीपक दीक्षित आदि थे।
इनका रहा सहयोग
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दीपक चौधरी, शहर अध्यक्ष उमेश शर्मा, पूर्व विधायक प्रदीप माथुर, मोहन सिंह, लायंस क्लब आफ के आशीष गर्ग, मलिक अरोरा, अजय कांत गर्ग, राजेश पाठक, मुकेश धनगर, अरविंद निगम, पंडित सोहनलाल शर्मा, पंकज शर्मा, नारायण शर्मा, देवेश सिसौदिया आदि उपस्थित थे।
रक्तदान से पूर्व हुई जांच
शिविर में ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन, हेपेटाइसिस बी और सी, मलेरिया आदि की जांच के बाद ही रक्तदाताओं का रक्त लिया गया। इसमें डॉ. अंशुल, विघ्न प्रकाश, दिनेश शर्मा आदि का सहयोग रहा।
पहली बार रक्तदान किया है, पहले डर लगा, लेकिन लोगों को देखकर जिज्ञासा हुई और रक्तदान किया है।
महिमा सिंह, छात्रा बीए
-
पहले दो बार रक्तदान किया, रक्तदान करने से शरीर को कोई नुकसान नहीं होता। आज तीसरी बार रक्तदान करने आई हैं।
नंदनी-निवासी राधा नगर
-
भाई को देखकर जिज्ञासा हुई और आज अमर उजाला के इस अभियान में आकर रक्तदान किया है।
बबलू कुमार,
लोगों को समय समय पर रक्तदान करना चाहिए। अगर हमारे रक्तदान करने से किसी की जान बचती है तो रक्तदान करने में कोई हर्ज नहीं।
जितेंद्र सिंह कई बार
इन संस्थाओं ने की भागीदारी
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, भीम आर्मी, अग्रवाल क्लब परिवार, लायंस क्लब आफ मथुरा, रक्तदाता फाउंडेशन राया, अखिल भारतीय समता फाउंडेशन, डॉ. आंबेडकर सामाजिक अधिकार मंच, वाल्मीकि संकल्प वेलफेयर सोसायटी, उत्तर प्रदेश युवा ब्राह्मण महासभा, विश्व शांति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट, प्रथम पहल व भारत विकास परिषद।

संस्थाओं को किया गया सम्मानित
मथुरा। विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में जिला चिकित्सालय में रक्तदान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में रक्तकोश को निरंतर सहयोग करने वाली संस्थाओं पूज्य सिंधी समाज, श्रीमद्भागवत कथा समिति, आनंद फाउंडेशन, विद्या भारती पूर्व छात्र परिषद् एवं रक्तदाताओं को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सीएमओ डॉ. संजीव यादव, सीएमएस डॉ. आरएस मौर्य, रक्तकोश प्रभारी डॉ. ऋतु रंजन, डीटीओ डॉ. संजीव यादव, डॉ. मानपाल सिंह, डॉ. प्रवीन भारती, डॉ. गीता शर्मा आदि उपस्थित थीं। शिविर का आयोजन कौमी एकता मंच द्वारा किया गया। डॉ. गीता सिंह, बंगाली बाबू, सुशीला शर्मा, दीपशिखा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed