फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   BLO (Booth Level Officers) given new responsibility:

Mathura News: बीएलओ को नई जिम्मेदारी, 80 से ज्यादा उम्र के मतदाताओं को खोजेंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
BLO (Booth Level Officers) given new responsibility:
मथुरा। एसआईआर अभियान में बीएलओ, सुपरवाइजरों को अब नई जिम्मेदारी दी गई है। ये 80 से ज्यादा उम्र के मतदाताओं का घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे, कहीं उनकी मृत्यु तो नहीं हो चुकी है। इसके अलावा अभियान के दौरान कम हुए 3.77 लाख मतदाताओं को भी खोजा जाएगा। प्रशासन ने बीएलओ, सुपरवाइजर और जनप्रतिनिधियों को इसकी सूची सौंप दी है।
विज्ञापन

छाता, गोवर्धन, बलदेव, मथुरा, मांट में 99 फीसदी तक एसआईआर फॉर्म का काम पूरा किया जा चुका है। अब तक 81 फीसदी मैपिंग और 80 फीसदी से अधिक गणना प्रपत्रों की फीडिंग हो चुकी है। शत-प्रतिशत कार्य के लिए प्रशासन मैपिंग व फीडिंग पर जोर दे रहा है। इसके बाद साथ ही 3.77 लाख ऐसे में मतदाताओं को फिर से खोजा जाएगा जो दूसरी जगह शिफ्ट हो गए या मृत हो चुके हैं या फिर उनका डुप्लीकेट मतदान है। डीएम चंद्रप्रकाश सिंह ने संबंधित क्षेत्र के बीएलओ, सुपरवाइजर को इसकी जिम्मेदारी सौंपी है और जनप्रतिनिधियों से सहयोग की अपील की है ताकि तय समय में कार्य को पूरा किया जा सके। एडीएम एफआर पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि 80 साल से ऊपर के मतदाताओं का भी सत्यापन कराया जाएगा ताकि मतदाता सूची में सटीक आंकड़ा दर्शाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed