फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   blast in cylinder in mathura

गुब्बारे भरने वाला सिलेेंडर फटा, कई घायल

Fri, 04 Dec 2015 10:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा Updated Fri, 04 Dec 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
blast in cylinder in mathura
थाना हाईवे क्षेत्र में महोली रोड स्थित मैरिज होम के गेट पर गुब्बारों में गैस भरने के दौरान सिलेंडर फट गया। घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों में से दो को आगरा रेफर किया गया है। घायलों में गुब्बारे बेचने वाले की हालत भी गंभीर है। विस्फोट के बाद विवाह स्थल पर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


महोली रोड औद्योगिक क्षेत्र में रमनलाल शोरावाला स्कूल के निकट रामकृष्ण मैरिज होम है। इसमें बलदेव के गांव हथकौली निवासी नेत्रपाल की बेटी बबिता की शादी थी। बारात भरतपुर से आई थी। शुक्रवार की रात को जब बाराती नाश्ता कर रहे थे तो वहां गेट पर गुब्बारे वाला खड़ा हो गया।
विज्ञापन


आरिफ पुत्र निजाम निवासी जयसिंह पुरा बच्चों को गैस से भरे गुब्बारे बांट रहा था। रात 8:30 बजे हथकौली के आधा दर्जन से अधिक युवक मैरिज होम के गेट के निकट खड़े थे। इसी दौरान अचानक तेज धमाके के साथ गुब्बारे वाले का सिलेंडर फट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे निजाम के पैर लहूलुहान हो गए। निकट खड़े आशु (15) निवासी हथकोली के शरीर में सिलेंडर का छिटका लोहा धंस गया। अजय पुत्र बनवारीलाल, सत्यवीर पुत्र धर्मवीर सिंह और राकेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को पहले जिला अस्पताल लाया गया। इसमें आरिफ और आशु को आगरा रेफर कर दिया गया। थोड़ी देर बाद अन्य घायलों को निजी अस्पतालों में ले जाया गया।



आंख जख्मी, नहीं मिले नेत्र चिकित्सक
हाइड्रोजन से भरे गैस सिलेंडर के फट जाने से आधा दर्जन घायलों के जिला अस्पताल पहुॅंचने पर सुविधाओं का अभाव रहा। इनमें राकेश के आंख में गंभीर चोट थी लेकिन आंखों के डाक्टर मौजूद नहीं मिले। वहीं इलाज कराने में लापरवाही तथा रेफर करने की जल्दी में चिकित्सक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed