फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Blade-like winds...fog slowed down the pace

Mathura News: नश्तर जैसी हवाएं...कोहरे ने थामी रफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Dec 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Blade-like winds...fog slowed down the pace
मथुरा। शनिवार को शीतलहर ने कंपाया। सुबह 11 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। पूरे दिन धूप के दर्शन नहीं हुए। बर्फीली हवाएं नश्तर से चुभीं तो कोहरे के कारण रेल और सड़क यातायात की रफ्तार थम सी गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार अगले तीन दिन तक शीतलहर बनी रहेगी। कोहरा का प्रकोप और बढ़ेगा। कई दिन से पड़ रही कड़ाके की ठंड से तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

कोहरे का कहर भी जारी है। शनिवार की सुबह 11 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। बर्फीली हवाओं ने सर्दी की चुभन को और बढ़ा दिया। स्कूलों में अवकाश नहीं होने के कारण बच्चे ठिठुरते हुए स्कूलों में पहुंचे। वहीं लोगों ने अलाव, गैस हीटरों का सहारा लिया। कोहरे का यातायात पर बुरा असर पड़ा है। ज्यादातर ट्रेनें अपने तय समय से घंटों की देरी से पहुंच रही हैं तो वहीं बसों को कोहरे के कारण निरस्त भी करना पड़ रहा है। देर रात की सेवाएं ज्यादा प्रभावित हो रही हैं। यमुना एक्सप्रेस-वे और हाईवे पर सुबह वाहन रेंगते नजर आए। सुबह सात बजे तक कई स्थानों पर दृश्यता शून्य की स्थिति रही। शीतलहर का असर फसलों पर भी पड़ रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक, अगले तीन दिन सर्दी का प्रकोप और बढ़ सकता है। घना कोहरा छाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed