फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   blackout due to raining

बारिश से बिजली गुल

Sat, 28 Jan 2017 12:43 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sat, 28 Jan 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
blackout due to raining
बारिश - फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार की शाम से रात तक तेज हवाओं के साथ हुई बरसात ने शहरभर की बिजली गुल कर दी थी। कहीं लाइन टूट गई थी तो कहीं इंसुलेटर पंक्चर हो गए। पांच बिजलीघर पूरी तरह से ठप रहे। सुबह को प्रभावित इलाकों में पानी का भी संकट रहा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की शाम से देर रात तक बरसात होती रही। तेज हवाओं के कारण लाइन में फाल्ट आ गया था। जयगुरुदेव बिजलीघर से चलने वाला सलेमपुर फीडर, नवादा फीडर और मंडी फीडर ठप हो गए थे। लाजपतनगर और जयगुरुदेव फीडर में भी ब्रेक डाउन आ गया था। इससे तमाम मुहल्लों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। रात को करीब दस बजे कृष्णानगर फीडर भी बंद हो गया। एक-एक करके शहर भर में
विज्ञापन

संकट खड़ा हो गया था। रात को लाइन में तेज स्पार्किंग होने से कैंट बिजलीघर से जुड़े होलीगेट, सदर बाजार और औरंगाबाद फीडर भी ठप हो गए। 
इससे मोतीकुंज, चंदनवन, बालाजीपुरम की बिजली बंद हो गई। बंगालीघाट बिजलीघर की लाइनें भी बंद रहीं। कुल मिलाकर बृहस्पतिवार की रातभर शहर अंधेरे में रहा। अब बिजली नहीं तो पानी नहीं। सुबह को प्रभावित इलाकों में पानी की भी किल्लत रही। किसी भी इलाके में टंकी का पानी नहीं पहुंच पा रहा था। क्योंकि पूरी रात बिजली गुल रही, इस कारण लोगों के इन्वर्टर भी जवाब दे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर को आई बिजली
कोसी में गुरुवार की रात में आठ बजे बरसात के साथ ही लाइनों में ब्रेकडाउन की समस्या खड़ी हो गई। रात में दो बजे तक बरसात होने के कारण आपूर्ति बंद रही। पूरा नगर अंधेरे में रहा। ग्रामीण इलाकों के अधिकांश फीडर लाइनें टूटने से बंद रहे। शुक्रवार दोपहर एक बजे तक ही आपूर्ति समान्य हो सकी। टाउन प्रभारी आसिफ खान ने बताया कि कर्मचारी लगातार काम पर लगे हैं। लाइनों को ठीक कर सप्लाई सामान्य करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed