फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Blackmailing the girl by making a video of rape

दुष्कर्म का वीडियो बनाकर युवती को करता रहा ब्लैकमेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Blackmailing the girl by making a video of rape
वृंदावन। पांच वर्ष पूर्व वृंदावन दर्शनों के लिए आई जयपुर की युवती को प्रेमजाल में फंसाकर शारीरिक शोषण व ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवती ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

युवती ने बताया कि करीब पांच वर्ष पूर्व वह अपने परिवार के साथ वृंदावन आई थी। इस दौरान वह अहीरपाड़ा स्थित ठाकुरगली के एक गेस्टहाउस में ठहरे थे। इसके बाद उनके परिवार ने श्रीमद्भभागवत का आयोजन कराया था। यहां पड़ोस में रहने वाली एक महिला के परिवार से गहरा संपर्क हो गया। युवती ने बताया कि एक दिन महिला की अनुपस्थिति में उसके पुत्र ने तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना लिया।
विज्ञापन

उसके बाद लगातार वीडियो वायरल करने का भय दिखाकर उसे ब्लैकमेक करता रहा। इसके एवज में युवक ने कई बार पैसे भी लिए। पिछले दिनों युवक के छह लाख रुपये की मांग करने के बाद परिवार को इस घटना से अवगत कराया। युवती ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसपी सिटी एमपी सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed