फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   black ration found in checking

250 बोरा कालाबाजारी का राशन पकड़ा

Thu, 03 Nov 2016 10:35 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 03 Nov 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
black ration found in checking
250 बोरा कालाबाजारी का राशन पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
महोली रोड पर राशन के चावल और गेहूं का बड़ा गोदाम पकड़ा गया है। इसमें करीब 250 बोरा सरकारी खाद्यान्न भरा हुआ था। गोदाम मालिक सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन


शिकायत मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट रामअरज यादव ने गुरुवार को खाद्य एवं विपणन विभाग को सूचना दिए बिना ही महोली रोड स्थित एक प्राइवेट गोदाम में छापामारा। यहां मौके पर गोदाम के तीन बडे़ कमरों मेें सरकारी चावल और गेहूं भरा हुआ था। गोदाम के बाहर अनेक बोरा खाली थे, जो सरकारी राशन के थे। कार्रवाई के बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने इसकी सूचना डीएम को देकर जिलापूर्ति निरीक्षक को आगामी कार्रवाई के लिए तत्काल बुला लिया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे डिप्टी कलेक्टर बसंत कुमार की मौजूदगी में गोदाम में मिले राशन की गिनती कराई गई। इसमें करीब ढाई सौ बोरा चावल और गेहूं मौके से मिले हैं। इस मामले में राशन की कालाबाजारी से जुडे़ माफिया का नाम सामने आ रहा है। बताया जा रहा है इसकी धमक जिला पूर्ति विभाग और खाद्य एवं विपणन विभाग में है। यह भी बताया जा रहा है कि यहां राशन की कालाबाजारी का खेल लंबे समय से चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed