फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   BJPYM's grand meeting in vrindavan

‘इंडिया फर्स्ट की भावना के साथ मंथन करेंगे युवा’

Fri, 26 Feb 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन Updated Fri, 26 Feb 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
BJPYM's grand meeting in vrindavan
धर्मनगरी में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेश की तैयारियां जोरों पर हैं। अधिवेशन छटीकरा मार्ग पर स्थित विश्वशांति सेवा धाम में चार से छह मार्च तक आयोजित किया जाएगा। इसके लिए कथा पंडाल में दीनदयाल नगर बनाया गया है। शुक्रवार को भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद अनुराग ठाकुर ने यहां भूमि पूजन किया। 
विज्ञापन


 गोविंद गोस्वामी, प्रणव गोस्वामी के आचार्यत्व और 51 वेदपाठी पंडितों के सानिध्य में भूमि पूजन के बाद अनुराग ठाकुर ने पत्रकारों से वार्ता की। इस दौरान भाजयुमो अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विकास का दूसरा नाम बताया। उन्होंने कहा कि आज मोदी के  नेतृत्व में चल रही कई योजनाएं से देश विकास की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने ब्रजभूमि में होने वाले अधिवेशन के लिए इंडिया फर्स्ट का नारा दिया। सांसद ठाकुर ने कहा कि इसी भावना के साथ देश के युवा भाजपा की नीति और सिद्धांतों के अनुरूप राष्ट्र और समाज के उत्थान पर मंथन करेंगे।
विज्ञापन


जेएनयू मामले में अनुराग ठाकुर ने कहा कि देशद्रोहियों का समर्थन करके राहुल गांधी क्या साबित करना चाहते हैं, ये उनकी समझ से परे है। कांग्रेस आज अफजल गुरु के समर्थकों के साथ खड़ी होकर देश में आतंकवादी माहौल को बढ़ावा देना चाहती है। अफजल गुरु को जब फांसी दी गई तब पी. चिदंबरम देश के गृहमंत्री थे। उस समय कांग्रेस ने विरोध क्यों नहीं किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इशरत जहां के मामले में भी कांग्रेस नेतृत्व वाली तत्कालीन यूपीए सरकार ने रॉ और आईबी के अधिकारियों को पूरी छानबीन नहीं करने दी। हरियाणा में जाट आंदोलन के दौरान हुए गैंगरेप की घटना की भाजपा सांसद ने कड़े शब्दों में निंदा की और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा। वे बोले कि 73 सांसद देकर केंद्र में भाजपा की सरकार बनाने वाले उत्तर प्रदेश में इस बार भाजपा की सरकार बनेगी।


इससे पहले भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की। इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री राहुल कोठारी, अधिवेशन प्रभारी दयाशंकर सिंह, प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष राय, संयोजक राजेश चौधरी, पूर्व मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, रविकांत गर्ग, जिलाध्यक्ष डीपी गोयल, प्रदीप गोस्वामी, पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम, योगेंद्र चतुर्वेदी, छैलबिहारी शर्मा, मथुरा नगर अध्यक्ष संजय शर्मा, ठाकुर प्रकाश सिंह, मेघश्याम गौतम, दलवीर सिंह, विजय शर्मा, मुकेश खंडेलवाल, देवेंद्र शर्मा, श्याम अहेरिया, मुकेश खंडेलवाल, अनिल चौधरी, चेतन मलिक, देवेंद्र शर्मा, कमला प्रसाद शर्मा, तरुण सेठ आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed