फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   BJPYM's grand meeting in vrindavan

आज अनुराग ठाकुर करेंगे भूमि पूजन

Thu, 25 Feb 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन Updated Thu, 25 Feb 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
BJPYM's grand meeting in vrindavan
छटीकरा मार्ग स्थित विश्व शांतिसेवा धाम में चार से छह मार्च तक होने वाले भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियां शुरू हो गईं है। 26 फरवरी को शाम पांच बजे भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर आयोजन स्थल पर भूमि पूजन करेंगे।
विज्ञापन


तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे भाजयुमो के राष्ट्रीय महामंत्री और अधिवेशन संयोजक राहुल कोठारी ने गुरुवार को विश्व शांति सेवा धाम पर आवास, कार्यालय, सुरक्षा, मीडिया आदि विभागों की बैठक ली।
विज्ञापन


उन्होंने भाजपा कार्यकर्ता, सिटी मजिस्ट्रेट विजय कुमार और एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण भी किया। कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारी बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल ने कहा कि तैयारी अंतिम दौर में हैं। अधिवेशन स्थल का भूमि पूजन 26 फरवरी को शाम पांच बजे विश्व शांति सेवा धाम के पास प्रांगण में भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद अनुराग ठाकुर करेंगे।


इस अवसर पर अतुल अवस्थी, भाजपा जिलाध्यक्ष डीपी गोयल, पूर्व सांसद तेजवीर सिंह, पूर्वमंत्री रविकांत गर्ग, प्रणतपाल सिंह, देवेन्द्र शर्मा, राजेश चौधरी, श्याम अहेरिया, यशवीर राघव, रामकिशन पाठक, पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम, छैल बिहारी शर्मा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed