फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   BJP's target is to make two crore members in the state

Mathura News: प्रदेश में दो करोड़ सदस्य बनाना भाजपा का लक्ष्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
BJP's target is to make two crore members in the state
कोसीकलां (मथुरा)। भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि 16 से 31 अक्तूबर तक पार्टी के सक्रिय सदस्य बनाने का काम किया जाएगा। सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए कि अधिक से अधिक सक्रिय सदस्य बनें।
विज्ञापन


दिल्ली से लखनऊ जाते समय सोमवार को संगठन महामंत्री ने राजमार्ग पर एक होटल में जनपद के संगठन एवं सदस्यता अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि पार्टी ने प्रदेश में दो करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य लिया था और अभी तक उत्तर प्रदेश में एक करोड़ 67 लाख से अधिक मतदाता सदस्य के रूप में भाजपा से जुड़ चुके हैं। 15 अक्तूबर तक कम सदस्यता वाले सभी बूथों पर भी सदस्यता अभियान चलाया जाएगा और बड़ी संख्या में लोगों को भाजपा से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


कहा कि सदस्यता अभियान के द्वितीय चरण की सफलता के लिए जिला तथा मंडल स्तर पर बैठक आयोजित करके विगत अभियान की समीक्षा तथा आगामी अभियान की कार्ययोजना पर चर्चा करना है। जिलाध्यक्ष निर्भय पांडे और नगर पालिका चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल ने वर्तमान में सदस्यता अभियान की प्रगति से अवगत कराया। इस मौके पर प्रदेश संगठन महामंत्री का दुपट्टा पहनाकर और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed