{"_id":"583f2aa04f1c1bb61fde7153","slug":"bjp-woman-wing-will-work-on-booth","type":"story","status":"publish","title_hn":" भाजपा के लिए बूथ पर नजर आएंगी महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के लिए बूथ पर नजर आएंगी महिलाएं
अमर उजाला मथुरा
Updated Thu, 01 Dec 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
स्वाति सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगामी विधानसभा चुनावों के दौरान महिलाएं भाजपा के लिए बूथ पर नजर आएंगी। भाजपा महिला मोर्चा ने बूथ तक संगठन को खड़ा करने की तैयारी कर ली है।
बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय पर महिला कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते हुए प्रदेश अध्यक्ष स्वाति सिंह ने 15 दिसंबर को आयोजित होने वाले जिला सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक खड़ा करना है। इसके लिए प्रदेश स्तर पर तैयारियां हो चुकी हैं। आगामी चुनाव में इन तैयारियों का असर भी नजर आएगा।
इस दौरान उन्होंने महिलाओं के साथ होने वाले अन्याय के खिलाफ भी लड़ाई छेड़ने की तैयारियों पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि महिला की कोई जाति और धर्म नहीं होता है। महिलाओं की समस्याएं एक समान हैं। मुस्लिम महिलाओं को समानता का अधिकार दिलाने के लिए भाजपा काम कर रही। इसमें तीन तलाक पर महिला मोर्चा मुस्लिम महिलाओं के साथ खड़ा है। तीन तलाक का विरोध जारी रहेगा।
उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार द्वारा आधी आबादी के लिए किए जा रहे सार्थक प्रयासों की तारीफ की। इस मौके पर वरिष्ठ नेता बांकेबिहारी माहेश्वरी, जिलाध्यक्ष डा. दीपा अग्रवाल, नीलम पांडेय, छाया रावत, मीरा मित्तल, लता अग्रवाल, अनीता थापा, मधु शर्मा, श्रेष्ठता जैन, मीरा अग्रवाल आदि मौजूद रहीं।