फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   bjp will win four seats in mathuraः raghuraj

मथुरा की चार सीटें जीतेगी भाजपा: रघुराज

Mon, 05 Sep 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 05 Sep 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
bjp will win four seats in mathuraः raghuraj
भाजपा नेता
भाजपा के जिला प्रभारी रघुराज सिंह यूपी में भाजपा की सरकार बनने का दंभ भर रहे हैं, लेकिन मथुरा जिले की पांच में चार सीटें जीतने का दावा कर रहे हैं। जिला प्रभारी सपा मुखिया पर मुस्लिम ध्रुवीकरण का आरोप मढ़ रहे हैं, तो 2017 के विधानसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी का चेहरा और निशान कमल का बखान करना भी नहीं भूल रहे।
विज्ञापन


अग्रवाटिका में पत्रकारों से रूबरू हुए जिला प्रभारी रघुराज सिंह ने कहा कि साल 2017 में भारी मतों से भाजपा की जीत होगी और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। भाजपाध्यक्ष अमित शाह के दिए 265 प्लस सीटों के लक्ष्य को भेदकर भाजपा यूपी में रिकार्ड जीत दर्ज करेगी। जिलाध्यक्ष तेजवीर सिंह ने कहा कि 17 और 18 सितंबर को बूथ सम्मेलन होंगे।
विज्ञापन


इनमें संयोजक, सेक्टर संयोजक, प्रभारी, मंडल पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी और वरिष्ठ भाजपाई भी शामिल रहेंगे। वार्ता में ओमप्रकाश सिंह, पालिकाध्यक्ष मनीषा गुप्ता, डा. देवेंद्र शर्मा, मीडिया प्रभारी प्रदीप गोस्वामी, उपाध्यक्ष मुकेश खंडेलवाल, बंटी चौधरी, मीडिया प्रमुख संजय शर्मा,  राजेश गुप्ता डब्बू, पूर्व विधायक अजय पोइया, मदनमोहन श्रीवास्तव, तरुण सेठ, भूपेंद्र चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रजक्षेत्र के भाजपाइयों को मथेंगे कटारिया
प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया अब ब्रजक्षेत्र के भाजपाइयों को मथेंगे। इन्हें चुनाव प्रबंधन केे गुर सिखाएंगे और बूथ की रणनीति को अमलीजामा पहनाकर 2017 के विधानसभा चुनाव के फतह का मंत्र भी देंगे।

ब्रजक्षेत्र के समन्वयक अशोक कटारिया नौ सितंबर से ब्रजक्षेत्र के 16 जिलों के तूफानी दौरे की शुरुआत योगेश्वर श्रीकृष्ण की नगरी से करेंगे। आगामी चुनाव में पार्टी को आगे रखने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदेश महामंत्रियों को प्रदेश के छह क्षेत्रों की कमान सौंपी है, ब्रजक्षेत्र की कमान अशोक कटारिया संभालेंगे।

छात्र जीवन से राजनीति की शुरुआत करने वाले अशोक कटारिया अब भाजपा की राजनीति में प्रमुख पदाधिकारी के रूप में कार्य कर रहे हैं। ब्रजक्षेत्र की जिम्मेदारी उनके लिए काफी आसान होगी। क्योंकि यहां के प्रत्येक जिले में कटारिया की कार्यशैली से हर कोई वाकिफ है।


ब्रजक्षेत्र के समन्वयक एवं प्रदेश के महामंत्री अशोक कटारिया ने दूरभाष पर बताया कि नौ सितंबर से ब्रजक्षेत्र में दौरे शुरू होंगे। केवल एकमात्र लक्ष्य है 265 प्लस सीट, जिसे कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के प्यार से पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed