फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   bjp will organise 250 rally in country

देश भर में 250 जनकल्याण पर्व रैली करेगी भाजपा

Fri, 15 May 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 15 May 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
bjp will organise 250 rally in country
एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मभूमि से 25 मई को केंद्र सरकार के जनकल्याण पर्व की शुरुआत होने जा रही है। देश भर में 250 रैलियों वाली जनकल्याण पर्व की इस शृंखला की शुरुआत खुद पीएम नरेंद्र मोदी नगला चंद्रभान से करेंगे।
विज्ञापन


नरेंद्र मोदी की सरकार के एक साल होने के उपलक्ष्य में भाजपा ने 250 रैलियों के आयोजन का फैसला किया है। रैलियाें की इस शृंखला को जन कल्याण पर्व का नाम दिया गया है। इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 मई को नगला चंद्रभान स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मस्थली से करेंगे।
विज्ञापन


मोदी सरकार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की अंतिम आदमी के उदय वाली सोच के अनुरूप तीन बड़ी योजनाएं शुरू कीं हैं। इसमें 12 रुपये और 330 रुपये में बीमा सुरक्षा, असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को एक हजार से पांच हजार रुपये तक मासिक पेंशन का प्रावधान शामिल है। गरीबों के लिए मोदी सरकार की यह तीन योजनाएं जनकल्याण पर्व का मुख्य आधार होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा निकाय प्रकोष्ठ के ब्रज क्षेत्र संयोजक प्रदीप गोस्वामी ने बताया कि मोदी सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय पर काम कर रही है। पंडितजी की जन्मभूमि से यही संदेश देश को दिया जाएगा। इसमें पहली रैली 25 मई को नरेंद्र मोदी की होगी। फिर 26 मई से देशभर में रैलियां होंगी। प्रत्येक सांसद को भी विधानसभा वार रैलियां करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed