फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   bjp ticket for mla election

सेना के सर्जिकल स्ट्राइक से प्रत्याशियों की सूची स्टे

Mon, 03 Oct 2016 12:42 AM IST
पुनीत शर्मा, अमर उजाला मथुरा
पुनीत शर्मा, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 03 Oct 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
bjp ticket for mla election
bjp logo
पीओके में भारतीय सेना के सर्जिकल स्ट्राइक ने ‘भगवा चाल’ को बदल दिया है। भाजपा ने सियासी रणनीति में बड़ा फेरबदल कर अपने प्रत्याशियों की प्रस्तावित सूची फिलहाल रोक दी है। प्रत्याशियों के चयन को जो सर्वे कराया जा रहा था उसे भी स्टे कर दिया है। पार्टी पहले आरएसएस की मदद से सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर देश में बने माहौल को और हवा देगी। हाईकमान ने इसके लिए पूरी रणनीति तैयार कर ली गई है।  
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी जोड़तोड़ शुरू हो गई है। सपा और बसपा ने अधिकांश सीटों पर अपने प्रत्याशी तय कर दिए हैं। कांग्रेस भी कई सीटों पर नाम फाइनल कर चुकी है। लेकिन भाजपा अभी तक सर्वे करा रही थी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ही 22 सीटों पर सर्वे का काम पूरा कर प्रत्याशियों के नाम तय कर लिए गए थे।
विज्ञापन


दीपावली तक इन नामों की घोषणा भी करने की बात कही जा रही थी। सर्जिकल स्ट्राइक के बाद इस पूरी प्रक्रिया को ही स्टे कर दिया गया है। अब भाजपा के दिग्गज देश के ताजा माहौल को भांपने में जुट गए हैं। भाजपा मुख्यालय स्तर से भी सर्वे को फिलहाल रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब नए समीकरणों को देखकर ही उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी। पार्टी नेताओं का कहना है कि आगरा, कानपुर, गोरखपुर, अलीगढ़, बरेली, मुरादाबाद, मेरठ, सहारनपुर, गोरखपुर, झांसी और लखनऊ मंडलों में प्रत्याशियों के सलेक्शन को तीन-तीन सर्वे हो चुके हैं। कुछ जगह तो तीन सर्वे के बाद ही रिपोर्ट फाइनल कर ली गई है, कुछ सीटों पर चौथा सर्वे भी कराया जाना है। 
भाजपा के हर मंच से गूंजेगा ‘सरप्राइज अटैक’

 सभी मंत्री, सांसद, विधायकों के साथ ही पार्टी के सभी पदाधिकारियों से कहा गया है कि वह हर छोटी और बड़ी सभा में सर्जिकल अटैक का जिक्र करें। जनता को बताएं कि किस तरह से मोदी सरकार ने अपने सैनिकों के बलिदान का बदला लिया है। पाकिस्तान को विश्व मंच पर भी अलग थलग कर दिया है।


भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बताया कि फिलहाल प्राथमिकता पाकिस्तान को सबक सिखाना है। सरकार उसी पर काम कर रही है। पाकिस्तान की सीमा में घुसकर जिस तरह से आतंकियों को भारतीय सेना ने मार गिराया है उसका लोहा विश्व के सभी देश मान रहे हैं। राष्ट्रीय मंत्री ने बताया कि फिलहाल सरकार के एजेंडे में दुश्मन देश को उसकी औकात बताना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed