फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   bjp presedent amit shah in vrindavan

यमुना की निर्मलता गंगा की निर्मलता में निहित : अमित शाह

Wed, 17 Feb 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन Updated Wed, 17 Feb 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
bjp presedent amit shah in vrindavan
यमुना की निर्मलता गंगा की निर्मलता में निहित है, मोदी सरकार ही यमुना को निर्मल करेगी। जब हम जनता के सामने दोबारा जनादेश लेने आएंगे तब तक ब्रज और यमुना की दशा ऐसी नहीं रहेगी। यह बात भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को वात्सल्य ग्राम में कही। वह वात्सल्य महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सभी नदियों का कल्याण करने के लिए संकल्पित है। उन्होंने कहा कि साध्वी ऋतंभरा ने यमुना के समानांतर नाला बनाने के लिए कहा है और सरकार नाला जरूर बनाएगी। उन्होंने संतों-संन्यासियों को धर्म-संस्कृति, जनता, देश के प्रति बहुत जिम्मेदार माना और कहा कि संन्यासी समस्याओं का समाधान नहीं करेंगे तो देश-समाज संकटग्रस्त रहेगा।
विज्ञापन


उन्होंने साध्वी ऋतंभरा को संन्यासियों का मार्ग दर्शन करने वाली बताया और कहा कि वह वात्सल्य ग्राम और साध्वी के पवित्र कार्य में हमेशा जुड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि देश की नरेंद्र मोदी सरकार देश को बहुत ऊंचा ले जाने और धर्म, संस्कृति, देश को क्षतिग्रस्त नहीं होने देने के लिए तत्पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व रामकथा वाचक संत विजय कौशल महाराज ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से कहा कि ब्रजवासियों ने क्या पाप किए जो यमुना के शुद्ध जल के स्थान पर मलमूत्र का पान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ब्रजवासियों को कुछ नहीं चाहिए बस यमुना में शुद्ध जल आना चाहिए। आप केंद्र के मालिक हैं, केंद्र की योजनाओं का बखान करेंगे, लेकिन हमें योजनाएं नहीं बस यमुना में शुद्ध जल चाहिए।

इस अवसर पर साध्वी ऋतंभरा ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को स्मृति चिह्न और सम्मान पत्र देकर उनका अभिनंदन किया। शाह ने स्वामी परमानंद महाराज को शाल ओढ़ाकर सम्मान किया और आशीर्वाद ग्रहण किया। युग पुरुष परमानंद महाराज ने कहा कि समय आ गया है कि संन्यासी संसार के कार्य करते हुए संन्यासी रहें और समाज की जिम्मेदारी उठा लें, ऐसा करने पर देश का कल्याण निश्चित रूप से हो सकेगा। इस अवसर पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने जीएलए के कुलाधिपति नारायण दास अग्रवाल, राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा, ब्रह्मरत्न अग्रवाल, मुकुट विहारी सेकसरिया आदि को सम्मानित किया।


कार्यक्रम में आरके ग्रुप के चेयरमैन रामकिशोर अग्रवाल, संजय भैया, जगदीश मुखी, मोहन लाल पारीख, साक्षी चेतना, ओमप्रकाश गोयनका, मथुरा पालिकाध्यक्ष मनीषा गुप्ता, विहिप नगर अध्यक्ष सौरभ गौड़, विपिन अग्रवाल, संजय शर्मा, मुकेश सारस्वत, वरुण तिवारी, जयभगवान अग्रवाल, अजय गोयनका, पुनीत, साध्वी स्वरूप, साध्वी शिरोमणि आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed