Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   BJP National General Secretary Arun Singh arrived in Barsana

Mathura News: भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह पहुंचे बरसाना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 07:11 AM IST
विज्ञापन
BJP National General Secretary Arun Singh arrived in Barsana
मथुरा। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह के साथ व्यापारी। - फोटो : mathura
बरसाना (मथुरा)। माताजी गोशाला में चल रही मोरारी बापू की श्रीरामकथा में शनिवार को राज्य सभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह पहुंचे। कथा स्थल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कथा का श्रवण कर बापू से आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

कथा के पश्चात अरुण सिंह ने मथुरा से एमएलसी ठाकुर ओमप्रकाश सिंह के साथ बरसाना के व्यापारियों से मुलाकात की। इस दौरान हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा की गई जीएसटी दरों में कटौती पर चर्चा हुई। व्यापारियों ने इस फैसले के लिए सरकार का आभार जताया। व्यापारी धीरज अग्रवाल ने कहा कि जीएसटी में कटौती से व्यापारियों और उपभोक्ताओं दोनों को सीधा लाभ मिला है।
विज्ञापन

बैठक में जिलाध्यक्ष निर्भय पांडे, प्रदीप गोस्वामी, चिंताहरण चतुर्वेदी, पार्षद राकेश भाटिया, ठाकुर सूर्यप्रताप सिंह, पंकज चतुर्वेदी, रणवीर ठाकुर, बांकेबिहारी गोस्वामी, कमल किशोर वार्ष्णेय, मंडल संयोजक प्रेम सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed