फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   bjp, meeting, door to door, workers, mathura

अब घर-घर तक पहुंचेंगे भाजपाई, देंगे कोविड से बचने का संदेश

Thu, 04 Jun 2020 04:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 04:57 PM IST
विज्ञापन
bjp, meeting, door to door, workers, mathura
मथुरा। प्रदेश भाजपा के आह्वान पर मथुरा जनपद में भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रत्येक मंडल में बैठकों का दौर शुरू हो गया है। इसके अंतर्गत बृहस्पतिवर को मधुवन, कृष्णा नगर, वृंदावन व छटीकरा मंडल की बैठक हुई। बैठक में अलीगढ़ से क्षेत्र उपाध्यक्ष शिवराज सिंह और मथुरा से विधायक व ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा जी ने भाग लिया।
विज्ञापन

ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि सरकार द्वारा लॉकडाउन में दी गई छूट का यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि बीमारी हमसे दूर है, बल्कि अब हमें ज्यादा आवश्यकता है इस बीमारी से बचने की। इसलिए जागरूक होकर प्रधानमंत्री का 2 गज की दूरी के नारा व मास्क लगा कर रहना होगा। महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर जनता के बीच कार्यकर्ताओं को जाकर जनता के दुखों में सहभागी बनना है।
विज्ञापन

सोशल डिस्टेंसिंग को लागू रखने के लिए एकजुट होकर कार्य करना है। महानगर महामंत्री व मंडल बैठक समन्वयक प्रदीप गोस्वामी ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता 6 से लेकर 12 जून तक प्रत्येक बूथ पर प्रत्येक घर पर जाकर जरूरतमंद को सैनिटाइजर, मास्क का वितरण करेंगे। राशन कार्ड नहीं है तो किट उपलब्ध कराई जाएगी। राशन कार्ड बनवाए जाएंगे। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष शिवराज सिंह, वृंदावन अध्यक्ष विनीत शर्मा, विक्रम मुदगल, अनीश वर्मा व खजान सिंह, प्रभारी गंभीर सिंह गुर्जर, अनिल मालवीय, रामपाल सिंह आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed