{"_id":"577aaa624f1c1b6f0c7fa29c","slug":"bjp-leaders-spoke-about-policy-desision-in-braj-prant-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव के समय प्रदेश भर में होंगी मोदी की रैलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव के समय प्रदेश भर में होंगी मोदी की रैलियां
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Tue, 05 Jul 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश भर में रैलियां करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष अमित शाह के साथ ही भाजपा के स्टार प्रचारकों की पूरी फौज इसके लिए खड़ी होगी। सोमवार को हुई भाजपा ब्रज प्रांत की बैठक में भी इसका इशारा किया गया। यहां तय हुआ कि इन रैलियों को मैनेज करने के लिए हर जिले से दो-दो पदाधिकारियों के नाम मांगे जा रहे हैं।
अगले महीने निकलने वाली धर्म चेतना यात्रा पर भी पदाधिकारियों कोे समझाया गया। यहां कहा गया कि प्रधानमंत्री समेत दूसरे बड़े नेताओं की रैलियों को मैनेज करने के लिए हर जिले में दो पदाधिकारी तय किए जाने हैं।
ब्रज प्रांत के अध्यक्ष बीएल वर्मा ने कहा कि चुनावी वर्ष में हमें ज्यादा मेहनत करनी होगी। इस समय की गई मेहनत से ही हम सफल हो पाएंगे। सभी लोग एक टीम भावना के साथ काम करें। ताकि प्रदेश नेतृत्व ने जो हम लोगों को जिम्मेदारी सौंपी है उसमें हम कामयाब हो सकें। इस दौरान संगठन मंत्री भवानी सिंह, पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग, ठाकुर रघुराज सिंह और एमएम शर्मा के साथ सभी जनपदों के अध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
इन जनपदों के जिलाध्यक्ष और महामंत्री पहुंचे
आगरा, अलीगढ़, फीरोजाबाद, मथुरा, एटा, मैनपुरी , कासगंज, हाथरस, बरेली, शाहजहांपुर, बदायूं, पीलीभीत
थानों पर खूब होनी चाहिए हाय-हाय
थानों के घेराव का मुद्दा चर्चा में रहा। वरिष्ठ नेताओं का कहना था कि थानों पर खूब हाय-हाय होनी चाहिए। ऐसा न हो कि आठ दस लोगों के साथ भाजपा के नेता थाने पर पहुंच जाएं। खास बात यह है कि वृंदावन।प्रदर्शन किसी ऐसे पदाधिकारी की अगुवाई में होना चाहिए जिनका उस इलाके में रुतबा हो। कम-कम से प्रशासन को लगे कि बड़ा आंदोलन होने जा रहा है। वैसे तो 7 जुलाई से 15 जुलाई तक प्रदर्शन होने हैं लेकिन 10 जुलाई तक भी खत्म किए जा सकते हैं।
हमारा प्लान लीक कर देती है मीडिया
मीडिया से भी पर्दा रखा गया। एक बार जब प्रेस फोटोग्राफर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे तो नेताओं ने कह दिया कि हमें फोटोग्राफी नहीं करानी है। इसी बीच एक साहब बोले कि हमारा प्लान लीक कर देती है मीडिया। जब भी मीटिंग में कोई गोपनीय बात होती है तो उसे लीक कर दिया जाता है।
हर बूथ पर होगी यूथ की फौज
हर बूथ पर यूथ की फौज खड़ी की जाएगी। भाजपा ब्रज प्रांत की बैठक में इसके लिए सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए। सभी से कहा गया कि कमेटी में सक्रिय पदाधिकारियों को ही स्थान दिया जाए। जो निष्क्रिय पदाधिकारी हैं उन्हें संगठन से बाहर किया जाए।